फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sample not given, messages are being sent on phone

सैंपल दिया नहीं, फोन पर भेजे जा रहे मैसेज

Thu, 29 Apr 2021 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Sample not given, messages are being sent on phone
सैंपल दिया नहीं, फोन पर भेजे जा रहे मैसेज
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद के स्वास्थ्य विभाग के खेल भी निराले हैं। एक ओर जहां अस्पतालों में उपचार और कोरोना जांच के लिए मारामारी मची है, तो वहीं दूसरी ओर लोगों के पास बिना जांच कराए ही परिणाम आने और उन्हें होम आइसोलेट होने के मैसेज भेजे जा रहे हैं। इस बात को लेकर लोगों में भय बना हुआ है। अब उनकी समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर वे ऐसे में क्या करें। कुछ लोगों ने डर के कारण अपने मोबाइल स्वीच ऑफ कर लिए हैं।
कोरोना महामारी ने सभी को परेशान करके रख दिया है। इसकी दूसरी लहर पहली लहर से काफी तीव्र है। ऐसे में हर कोई इससे बचाव के उपाय सोच रहा है। इसके बावजूूद जिले में लोगों के पास अपनी बिना कोरोना जांच कराए ही सैंपल कलेक्शन के मैसेज भेजे जा रहे हैं। इस प्रकार के मैसेज ने लोगों की नींद उड़ा दी है। शायद इसकी वास्तविकता से स्वास्थ्य विभाग भी अंजान है। इससे स्पष्ट है कि जांच में लापरवाही बरती जा रही है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में अपनी जांच कराने आए मोहल्ला चाहशीरी के मोहम्मद यामीन, हरवीर सिंह और ग्राम आदमपुर के बलवीर सिंह, श्यामा सिंह आदि ने बताया कि अभी तक उन्होंने अपनी कोविड जांच नहीं कराई और न ही इसके लिए उन्होंने अपना सैंपल दिया। इसके बावजूद दो दिन पहले ही उनके मोबाइल पर सैंपल कलेक्शन का मैसेज भेज दिया गया। आजकल अस्पतालों में हालात ये हैं कि लोग अपनी कोविड जांच कराने के लिए लाइन में लगे हैं, उनकी जांच तो समय पर हो नहीं पा रही, लेकिन बिना जांच कराने वाले लोगों के मोबाइल पर सैंपल कलेक्शन के मैसेज भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

इसे लेकर लोग डरे हुए हैं, कि आखिर बिना जांच कराए ही उन्हें इस प्रकार के मैसेज क्यों भेजे जा रहे हैं, यह किसी की समझ में नहीं आ रहा है। इससे परेशान कुछ लोगों ने अपने मोबाइल स्वीच ऑफ कर लिए हैं कि कहीं उनके पास कोरोना पॉजिटिव का मैसेज न आ जाए। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव ने बताया कि बिना सैंपल कलेक्शन के मैसेज नहीं भेजा जा सकता। कभी कभी ऐसा होता है कि मोबाइल नंबर की डिजिट में कुछ गड़बड़ी हो जाती है, जिससे किसी का मैसेज किसी और को भेज दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed