फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Samman Nidhi will come in the accounts of farmers till 22

22 तक किसानों के खातों में आएगी सम्मान निधि

Tue, 14 Dec 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Samman Nidhi will come in the accounts of farmers till 22
22 तक किसानों के खातों में आएगी सम्मान निधि
विज्ञापन

बिजनौर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की दसवीं किस्त 22 दिसंबर के बाद किसानों के खातों में पहुंचेगी। साढ़े तीन लाख से अधिक किसानों को योजना का लाभ मिलेगा। किसानों के खातों में योजना के 74 करोड़ से अधिक रुपये पहुंचेंगे।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में किसान अब भी लगातार पंजीकरण करा रहे हैं। योजना में काफी किसान ऐसे हैं, जिनके आधार कार्ड में या बैंकों के अन्य प्रपत्रों में नाम गलत अंकित होने से सम्मान निधि की किस्त नहीं मिल पा रही थी। ऐसे किसानों के आवेदनों में अब भी लगातार संशोधन कराया जा रहा है। योजना में अब तक चार लाख से अधिक किसानों का पंजीकरण हो चुका है, लेकिन सभी किसान योजना के पात्र नहीं हैं। योजना में अब तक किसानों को नौ किस्त मिल चुकी हैं। हर किस्त में किसानों को दो-दो हजार रुपये मिलते हैं। योजना की दसवीं किस्त अब दिसंबर में जारी होगी। इसके लिए करीब तीन लाख 71 हजार किसानों को पात्र पाया गया है। किसानों के खातों में दो-दो हजार रुपये आएंगे। किसानों के खातों में करीब 74 करोड़ रुपये आएंगे। उपकृषि निदेशक गिरीश चंद्र के अनुसार तीन लाख 71 हजार किसानों के खातों में योजना की किस्त आएगी। 22 दिसंबर के बाद खातों में पैसा आने की संभावना है।
विज्ञापन

अब तक आई किस्त की सूची
किस्त पात्र किसान किस्त पात्र किसान
पहली 193813 दूसरी 254744
तीसरी 290199 चौथी 311550
पांचवी 330797 छठी 334519
सातवी 363013 आठवी 365702
नवीं 371233 दसवीं 371000
नोट : आंकड़े कृषि विभाग से लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed