फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Salary of 10 teachers withheld after school was found closed 15 minutes before schedule

Bijnor News: समय से 15 मिनट पहले स्कूल बंद मिलने पर 10 शिक्षकों का वेतन रोका

Wed, 12 Nov 2025 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 12 Nov 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Salary of 10 teachers withheld after school was found closed 15 minutes before schedule
बिजनौर। परिषदीय स्कूलों की छुट्टी के समय तीन बजे से 15 और 10 मिनट पहले स्कूल बंद मिलने पर दो स्कूलों के 11 शिक्षक का बीएसए ने वेतन रोक दिया है। इसके अलावा नहटौर के कंपोजिट विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका मुक्ता जैन के साढ़े नौ बजे अनुपस्थित मिलने पर उनका भी वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

बीएसए सचिन कसाना ने बताया कि वर्तमान में विद्यालयों का संचालन सुबह नौ से तीन बजे तक किया जा रहा है। कोतवाली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मक्खूवाला का दोपहर 2.45 बजे निरीक्षण किया गया। यह विद्यालय बंद मिला। उन्होंने प्रधानाध्यापक अमित कौशिक, सहायक अध्यापक मीना ठाकुर, संजय कुमार एवं श्वेता राठी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके अलावा 2.50 बजे प्राथमिक विद्यालय भोगली भी बंद मिला। उन्होंने प्रधानाध्यापिका ज्योति, सहायक अध्यापक इंद्रराज, अजय कुमार और नीतू रानी का एक दिन का वेतन तथा शिक्षामित्र राज रानी और शीतल का एक दिन का मानदेय रोकने की कार्रवाई की है। नोटिस का संतोषजनक दबाव नहीं देने पर निलंबन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed