फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Said MP Maluk Nagar, the import of electronic goods from China should be stopped

बोले सांसद मलूक नागर, चीन से इलेक्ट्रानिक सामान का आयात बंद हो

Wed, 28 Jul 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Said MP Maluk Nagar, the import of electronic goods from China should be stopped
बोले सांसद मलूक नागर, चीन से इलेक्ट्रानिक सामान का आयात बंद हो
विज्ञापन

बिजनौर। सांसद मलूक नागर ने कहा कि देश में चीन से इलेक्ट्रानिक सामान का आयात तत्काल प्रभाव से बंद हो और देश में ही अधिक से अधिक कारखाने लगाकर देशवासियों को सस्ती दरों पर इलेक्ट्रानिक सामान उपलब्ध कराये जाएं।
सांसद मलूक नागर ने यह प्रश्न 17वीं लोकसभा के छठे सत्र के दौरान पूछा। उन्होंने देश में चीन निर्मित इलेक्ट्रॉनिक सामानों की निर्भरता को कम करने तथा चीन निर्मित उत्पादों की दर पर ही कम मूल्य पर इलेक्ट्रॉनिक सामानों की आपूर्ति के लिए सरकार से योजना बनाने से संबंधित प्रस्तावों का ब्यौरा इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री से मांगा था।
विज्ञापन

इनके जवाब केंद्र सरकार की ओर से 28 जुुलाई को प्राप्त हुए। इस पर सांसद का कहना है कि देश में घटिया एवं असुरक्षित चीन निर्मित इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के आयात पर अंकुश लगाकर देश के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अनिवार्य करना चाहिए। चीन निर्मित इलेक्ट्रॉनिक सामानों को भारत में पूर्ण रूप से बैन कर देना चाहिए और मेक इन इंडिया योजना के तहत देश में ही इलेक्ट्रिक सामानों का उत्पादन करने वाली फैक्टरियों और नए उद्योगों को नियमानुसार अधिक छूट देनी चाहिए। जिससे देश में सस्ते इलेक्ट्रॉनिक सामानों की आपूर्ति होती रहे और हमारे देश में बेरोजगार हुए लोगों को रोजगार मिल सके। ऐसा करने से हमारे देश की मुद्रा देश में ही रहेगी और अर्थव्यवस्था को भी अधिक बल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed