{"_id":"6069ffc68ebc3ee65270070c","slug":"ruchi-veera-s-daughter-swati-will-contest-elections-from-bsp-bijnor-news-mrt5330171116","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुचि वीरा की बेटी स्वाति बसपा से लड़ेंगी चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुचि वीरा की बेटी स्वाति बसपा से लड़ेंगी चुनाव
विज्ञापन

बिजनौर। जिला पंचायत सदस्य के लिए मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक के वार्ड चार से पूर्व विधायक रुचि वीरा की बेटी स्वाति वीरा पर बसपा से चुनाव लडे़ंगी। बसपा ने उन्हें समर्थित प्रत्याशी घोषित किया है। इस सीट पर पूर्व विधायक शाहनवाज राणा की पत्नी इंतखाब राणा और स्वाति के बीच कड़ा मुकाबला होने के आसार हैं।
पूर्व विधायक रुचि वीरा पिछला लोकसभा चुनाव बरेली जिले की आंवला सीट से लड़ी थीं और हार गई थीं। इसके बाद से वे राजनीति से दूर रहीं। जिला पंचायत चुनाव का बिगुल बजते ही रुचि वीरा फिर से राजनीति में सक्रिय हो गई हैं। उन्होंने अपनी बेटी स्वाति वीरा की राजनीति पारी शुरू करा दी है। स्वाति को उन्होंने मोहम्मदपुर देवमल वार्ड संख्या चार से चुनाव मैदान में उतारा है। इस सीट पर पूर्व विधायक शाहनवाज राणा की पत्नी इंतखाब राणा भी मैदान में हैं। पिछली बार इस वार्ड से रुचि वीरा ने अपने पति पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उदयनवीरा को चुनाव मैदान में उतारा था। शाहनवाज राणा ने अपनी पत्नी इंतखाब राणा को चुनाव लड़ाया था। दोनों के बीच कांटे का मुकाबला हुआ था। इसमें उदयनवीरा 190 वोटों से जीते थे।
बसपा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर स्वाति वीरा को बसपा समर्थित प्रत्याशी घोषित किया है। शाहनवाज राणा ने पत्नी के चुनाव की तो रुचि वीरा ने बेटी के चुनाव की कमान संभाल रखी है। रुचि वीरा की क्षेत्र के मुस्लिमों पर पकड़ है। अन्य बिरादरी में भी उन्होंने अपनी पैठ बना रखी है। शाहनवाज राणा रालोद में हैं। हालांकि रुचि वीरा ने अभी किसी पार्टी का दामन नहीं थाम रखा है। स्वाति वीरा व इंतखाब राणा के बीच दिलचस्प चुनाव होने के आसार हैं। दोनों खेमों ने चुनाव में पूरी ताकत झोंक रखी है। एक-एक वोट पर दोनों खेमों की नजर है।।