फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rs 2512.09 lakh will be spent on flood protection in Dhampur assembly constituency.

Bijnor News: धामपुर विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा पर खर्च होंगे 2512.09 लाख रुपये

Sat, 03 Feb 2024 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Rs 2512.09 lakh will be spent on flood protection in Dhampur assembly constituency.
धामपुर पीडब्ल्यूडी गैस्ट हाउस में पत्रकार से वार्ता करते विधायक अशोक राणा स्त्रोत संवाद
चार परियाेजनाओं को शासन से मिली हरी झंडी, विधायक ने दी जानकारी
विज्ञापन

करीब 1783. 64 लाख की लागत से कोटरा रजबहा परियोजना को पूरा किया जाएगा

संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। विधायक अशोक राणा ने कहा कि धामपुर विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई और जल संसाधन विभाग की चार परियोजनाओं को शासन से मंजूरी मिल गई है। इन परियोजनाओं पर 2512.09 लाख खर्च होंगे। इसमें खास यह है कि करीब 1783. 64 लाख की लागत से कोटरा रजबहा परियोजना को पूरा किया जाएगा। जल्द ही इन सभी परियोजनाओं पर कार्य शुरू होगा।
विधायक अशोक राणा ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि धामपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत तीन बाढ़ सुरक्षा परियोजना मंजूर हो गई। इनमें 380.39 लाख की परियोजना शेरकोट तटबंध, नंदगांव नाथाडोई के निकट गांव की सुरक्षा के लिए 238.6 लाख, मुकरपुरी-सिपहियाें वाला तटबंध की सुरक्षा के लिए 110.00 लाख रुपए की परियोजनाएं स्वीकृति हुई है। सभी परियोजनाओं के कार्य जून 2024 तक पूरा होंगे। बाढ़ सुरक्षा की इन परियोजनाओं में कुल 728.45 लाख रुपए की लागत आएगी।
विज्ञापन


इसके अलावा धामपुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्वी गंगा नहर निर्माण खंड-6 नजीबाबाद के अंतर्गत कोटरा रजबहा व उसकी प्रणाली में गैप्स की परियोजना को पूरा करने भी स्वीकृति मिल प्राप्त हुई है। करीब 1783. 64 लाख की लागत से कोटरा रजबहा परियोजना को पूरा किया जाएगा। करीब 20 साल पहले सरकार की ओर से करीब 500 करोड़ की लागत से 100 किलोमीटर लंबे रजबहा का निर्माण किया गया था। पर, कुछ लोगों के अडियल रवैये से आज तक काम पूरा नहीं हो सका। अब यह कार्य पूरा होना है। इसके पूरा होने पर क्षेत्र के सैकड़ों गांवों के किसानों की करीब 10 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने अधिशासी अभियंता त्रिलोकचंद लांबा को दिन रात एक कर नहर को जल्द चालू करने के निर्देश दिए। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज प्रताप सिंह, अधिशासी अभियंता अफजलगढ़ से सिंचाई खंड धामपुर राकेश कुमार, एसडीओ नवरत्न सिंह और अधिशासी अभियंता पूर्वी निर्माण खंड -6 त्रिलोकचंद लांबा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed