फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Route of trains passing through Najibabad changed

नजीबाबाद से होकर गुजरने वाली ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन

Wed, 11 May 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Route of trains passing through Najibabad changed
नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद से होकर गुजरने वाली ट्रेनों का मार्ग बदला
विज्ञापन

नजीबाबाद। अंबाला मंडल के मंडी गोविंदगढ़ स्टेशन के मालगोदाम में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के लिए नए प्लेटफार्म का निर्माण किया जा रहा है। रेलवे ने कार्य के लिए उत्तर रेलवे मंडल मुरादाबाद से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को निरस्त किया है, जबकि कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया है।
मंडी गोविंदगढ़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म के निर्माण के चलते रेलवे ने कार्य के चलते नजीबाबाद से गुजरने वाली अप और डाउन दिशा की एक-एक ट्रेन निरस्त की है। जबकि रूट परिवर्तन के कारण 12317 अप अकालतख्त 22 मई को, 12318 डाउन अकालतख्त 24 मई को, 13307 अप किसान एक्सप्रेस 20 से 22 मई को और 13308 डाउन फिरोजपुर से धनबाद एक्सप्रेस 22 से 23 मई को नजीबाबाद से होकर नहीं गुजरेगी। नजीबाबाद रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली अप और डाउन दिशा की दरभंगा से अमृतसर के बीच संचालित ट्रेन संख्या 15211 अप 21 मई को निरस्त रहेगी। अमृतसर से दरभंगा के बीच संचालित डाउन दिशा की 15212 ट्रेन 22 मई को संचालित नहीं होगी।
विज्ञापन

डाउन दिशा की जम्मूतवी से कोलकाता के बीच संचालित 13152 डाउन एक्सप्रेस 22 व 23 मई को रूट परिवर्तन के कारण नजीबाबाद से होकर संचालित नहीं होगी। अप और डाउन दिशा की शहीद एक्सप्रेस 14673 अप 21 मई से 23 मई, 14674 डाउन 22 मई से 24 मई, सरयू-यमुना एक्सप्रेस 14649 अप 20 से 22 मई और 14650 डाउन 21 मई को नजीबाबाद होकर नहीं जाएगी। जिन ट्रेनों का रेलवे ने रूट परिवर्तन किया है वे ट्रेनें राजपुरा, धुरी, लुधियाना से होकर जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर रेलवे मुरादाबाद के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) सुधीर सिंह ने संबंधित स्टेशनों को ट्रेनों के निरस्त और रूट परिवर्तन की सूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed