फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Robbery in BYO office

बीईओ कार्यालय में हुई चोरी

Mon, 20 Jan 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Robbery in BYO office
बीईओ कार्यालय में हुई चोरी
विज्ञापन

बिजनौर। विकास क्षेत्र मोहम्मदपुर देवमल के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शनिवार की रात में चोरों ने कार्यालय की खिड़की तोड़ कर चोरी कर ली। चोरी में एक सीसीटीवी कैमरा, चार कुर्सी व अन्य सामान चोरी किया गया है। बीईओ ने बताया कि विकास क्षेत्र के कई स्कूलों में भी विगत दिनों में चोरी की घटनाएं हुई हैं। स्कूलों में चोरी होने से शिक्षक परेशान हैं।

बीईओ अजय कुमार ने बताया कि शनिवार की रात में चोरों ने गांव जमालपुर पठानी स्थित उनके कार्यालय में खिड़की का सरिया निकाल कर सामान चोरी कर लिया है। कार्यालय में रात्रि का चौकीदार नहीं होने पर घटना को अंजाम दिया है। बीईओ के मुताबिक कार्यालय से चोरों ने पांच प्लास्टिक की कुर्सी, एक सीसीटीवी कैमरा, एक कैमरे की डीवीडी व अन्य सामान चोरी किया है। उन्होंने बताया कि कार्यालय के पास स्थित जूनियर हाई स्कूल जमालपुर पठानी स्कूल के ताले तोड़ कर भी चोरी हो चुकी है। चोरी में स्कूल की अलमारी, कई कुर्सी व रसोईघर का सामान चला गया था। उन्होंने बताया कि परिषदीय स्कूलों में भी चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। बीईओ ने बताया कि जूनियर हाई स्कूल धर्मनगरी, प्राथमिक विद्यालय चांदपुर फेरू, जूनियर हाई स्कूल इस्लामपुरदास, प्राथमिक विद्यालय इटावा, प्राथमिक विद्यालय घनुवाला के शिक्षकों ने स्कूलों में हुई चोरी की शिकायत उनसे की है। बीईओ ने बताया कि चोर अब स्कूलों से प्लास्टिक की कुर्सी व रसोईघर का सामान चोरी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed