{"_id":"61ae5769817f4c767747a67e","slug":"roadways-got-smart-cards-made-the-machine-rejected-dhampur-news-mrt567910645","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज ने स्मार्ट कार्ड बनवाए, मशीन ने नकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज ने स्मार्ट कार्ड बनवाए, मशीन ने नकारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज ने स्मार्ट कार्ड बनवाए, मशीन ने नकारा
बिजनौर, धामपुर। रोडवेज ने यात्रियों को स्मार्ट कार्ड तो जारी कर दिए, लेकिन परिचालक को दी मशीन ने कार्ड को नकार दिया। ऐसे में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अब रोडवेज को यात्रियों के पैसे वापस करने पड़ रहे हैं।
धामपुर रोडवेज बस डिपो के प्रभारी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि निगम की ओर से यात्रियों को स्मार्ट कार्ड के जरिए सफर करने की सुविधा प्रदान की गई थी। धामपुर में बड़े स्तर पर लोगों ने कार्ड बनवाए थे। लोगों ने निर्धारित धनराशि को जमा कर कार्ड तो बनवा लिए थे, लेकिन मशीन में फंक्शन न होने के कारण कार्ड चालू नहीं हो सके थे। जिससे संबंधित यात्रियों को उन कार्डों से सफर नहीं हो पा रहा था।
निगम ने ऐसे सभी कार्ड धारकों की धनराशि को वापस करने का काम शुरू कर दिया है। धामपुर डिपो पर अब तक करीब 72 हजार की रकम को संबंधित लोगों को उनके कार्ड जमा कर वापस कर दिए गए हैं। अन्य लोगों से भी आग्रह किया है कि वे भी अपने कार्डों को जमा कर धनराशि प्राप्त कर लें। निगम की ओर से इसकी तिथि 10 दिसंबर निर्धारित कर दी गई है।