फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   roadways bus par tar tootar gira

रोडवेज बस पर तार टूटकर गिरा, अफरातफरी मची

Sat, 05 Nov 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 05 Nov 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
roadways bus par tar tootar gira
धामपुर में रोडवेज बस पर पड़ा हाईटेंशन बिजली का टूटा तार। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के धामपुर में नगीना हाईवे पर शुक्रवार सुबह केएम इंटर कालेज के सामने तेज गति से आ रही नजीबाबाद डिपो की बस पर विद्युत हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। इससे लोगों में अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि तार गिरते समय बिजली आपूर्ति नहीं हो रही थी। घटना के बाद वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बाद में पुलिस ने जाम खुलवाया।
विज्ञापन


नगर के दिनेश कुमार, सलीम, किरपाल सिंह, मीतान सिंह ने बताया कि नजीबाबाद डिपो की बस जैसे ही नगीना चौक से पहले केएम इंटर कालेज के सामने पहुंची तभी अचानक हाईवे पार रहा हाईटेंशन बिजली का तार टूटकर बस के ऊपर गिर गया। तेज आवाज को सुनकर आसपास के लोगों हड़कंप मच गया। बस में सवार यात्रियों में चीखपुकार मच गई। 
विज्ञापन


किसी तरह से बस से निकल कर यात्री बाहर आए। खुद को सुरक्षित पाकर उन्होंने राहत की सांस ली। हाईवे पर बीचोबीच तार गिरने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब एक घंटे की मशकक्त के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बस में सवार लोगों का कहना था कि उनका सौभाग्य रहा कि घटना के समय बिजली आपूर्ति नहीं थी। अन्यथा उनके साथ बड़ा हादसा हो जाता। इस दौरान विद्युत निगम के एक्सईएन को फोन पर अवगत कराया गया कि अभी बिजली आपूर्ति अभी शुरू न कराएं। विद्युत निगम के अधिकारियों ने मौका मुुआयना कर करीब डेढ़ घंटे बाद टूटे तार और विद्युत आपूर्ति को सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed