फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Roads will be built in the new population included in the municipality

नई आबादी के बहुरने लगे दिन, सड़कों का हो रहा निर्माण

Thu, 21 Apr 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Roads will be built in the new population included in the municipality
पालिका में शामिल नई आबादी में बनेंगी सड़कें
विज्ञापन

बिजनौर। लंबे समय से विकास की राह देख रही नगर पालिका में आई नई आबादी में अब सड़कों पर प्रकाश व गली-मोहल्लों में नियमित साफ-सफाई तथा सड़कों का निर्माण कार्य होने लगा है। पालिका की ओर से पांच सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है और छह सड़कों के निर्माण की कार्य योजना बनाई गई है। प्रस्ताव पास होते ही इनका निर्माण भी शुरू करा दिया जाएगा।
नगर पालिका बिजनौर के सीमा विस्तार में 13 पंचायत शामिल हुई हैं। इनमें अधिकांश पंचायत शहर में अंदर आ गई थीं, लेकिन सीमा विस्तार न होने से ग्राम पंचायतों ही थीं। इस कारण यह क्षेत्र विकास से कोसों दूर रहा। नई आबादी में बुखारा, लड़ापुरा, बकली, बख्शीवाला, रसीदपुर, आदमपुर, तीमरपुर आदि क्षेत्र में अब विकास के पंख लगेंगे। पालिका में शामिल हुए क्षेत्र में बिजली, पानी के साथ-साथ सीवर लाइन से वंचित क्षेत्र में सीवर लाइन भी बिछाई जाएगी। नगर पालिका बिजनौर के अधिकारियों का कहना है कि आवास-विकास में जलभराव की बड़ी समस्या थी। वहां प्राथमिकता पर सड़क का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा शहबाजापुर, ईदगाह रोड, ट्यूबवेल कॉलोनी, सिरधनी रोड पर स्थित कॉलोनी में सड़कों का निर्माण कार्य चल रहा है। बाकी क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए छह सड़कों की कार्य योजना बन गई है। बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास होने के बाद इनका निर्माण कार्य किया जाएगा। साथ ही सड़कों पर प्रकाश पथ के लिए लाइटें लगवाई गई हैं।
विज्ञापन

सफाई के लिए लगाए गए 13 छोटे वाहन
सीमा विस्तार में आई नई आबादी में साफ-सफाई के लिए पालिका की ओर से 13 छोटे वाहन लगाए गए हैं। जो वहां के कूड़े को नियमित उठा रहे हैं। एक वाहन पर तीन कर्मी तैनात हैं। इसके अलावा इन मोहल्लों व कॉलोनियों के नालों की सफाई व सड़कों की सफाई को करीब 40 सफाई कर्मी तैनात कर रखे हैं। कहीं से शिकायत आने पर अलग से सफाई कर्मी भी भेज दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----- कोट
पालिका के सीमा विस्तार में शामिल क्षेत्र में सड़क बनाने का कार्य चल रहा है। आवास-विकास में सड़क निर्माण हो गया, कई क्षेत्र में सड़क निर्माण अंतिम पड़ाव में है। कई सड़कों के निर्माण की कार्ययोजना बन रही है। नए क्षेत्र में सफाई की पूरी व्यवस्था को कर्मी व वाहन लगा रखे हैं। पथ प्रकाश के लिए भी लाइटें लगाई गई हैं - रूकसाना परवीन, चेयरमैन नगर पालिका बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed