फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Roads will be better, travel will be expensive

बेहतर होंगी सड़कें, महंगा हो जाएगा सफर

Wed, 10 Nov 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Roads will be better, travel will be expensive
बेहतर होंगी सड़कें, महंगा हो जाएगा सफर
विज्ञापन

बिजनौर। जिले को तीन-तीन नेशनल हाईवे की सौगात तो मिली, लेकिन इसकी कीमत चुकानी होगी। यानी अब जिले में घूमना महंगा हो जाएगा। जनपद में चार टोल प्लाजा बनाए जाएंगे। हालांकि एक प्लाजा पर टोल वसूला जाने लगा है। आने वाले दो सालों के भीतर ही बाकी तीन टोल प्लाजा भी बनकर तैयार हो जाएंगे।
हरिद्वार से काशीपुर तक नेशनल हाईवे 119 को फोरलेन में तब्दील किया जा रहा है। नगीना से काशीपुर तक निर्माण पूरा कर लिया गया है, जिसके चलते इस दूरी के बीच पुुरैनी में टोल वसूला जा रहा है। हरिद्वार से नगीना तक अभी हाईवे निर्माणाधीन है, जिसका काम एक साल में पूरा कर लिए जाने का लक्ष्य है। जिसके बाद भागूवाला में भी टोल प्लाजा स्थापित कर दिया जाएगा। हरिद्वार-काशीपुर हाईवे पर तीन टोल प्लाजा बनाए जाने हैं, जिनमें दो जनपद में ही होंगे।
विज्ञापन

उधर, मेरठ से पौड़ी नेशनल हाईवे 119 को भी फोरलेन में तब्दील किया जाना है। यह हाईवे कोटद्वार तक फोरलेन बनाया जाना है। हाईवे बनाने का काम चालू है। अगले एक साल में काफी काम पूरा होने की उम्मीद है। इस हाईवे पर भी बिजनौर-नजीबाबाद के बीच भनेड़ा और नजीबाबाद से कोटद्वार के बीच टोल प्लाजा बनाया जाना है। इस तरह जिले में चार-चार टोल प्लाजा हो जाएंगे। ऐसे में जिले में घूमने-फिरने के लिए भी जेब ढीली करनी होगी। अभी तक जिले की सड़कों पर कहीं भी टोल नहीं वसूला जाता था। हाईवे के नियमों के मुताबिक 60 किलोमीटर की दूरी पर टोल प्लाजा बनाया जाता है। इस दूरी को तय करने के बाद दूसरा टोल प्लाजा आ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड की सीमा में घुसते ही देना होगा टोल
टोल लगने से केवल जिले में घूमना ही महंगा नहीं होगा, बल्कि उत्तराखंड की किसी भी सीमा में घुसते ही टोल देना होगा। एक टोल भागूवाला के पास बन रहा है, जबकि एक कोटद्वार से पहले, एक टोल कांशीपुर से पहले बन रहा है। यह तीनों टोल हैं तो उत्तराखंड में, लेकिन जिले के लोगों को उत्तराखंड में एंट्री के लिए इन टोल को भी भरना होगा।

हरिद्वार काशीपुर हाईवे पर तीन टोल प्लाजा बनाए जाने हैं। जिनमें एक बिजनौर और एक उत्तराखंड में चालू कर दिया गया है। बिजनौर में अभी एक टोल प्लाजा भागूवाला में भी बनाया जाएगा।
- बीपी पाठक, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed