{"_id":"6102f32b8ebc3e58383f601b","slug":"roads-submerged-in-20-minutes-of-rain-bijnor-news-mrt549618230","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस मिनट की बारिश में जलमग्न हुईं सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीस मिनट की बारिश में जलमग्न हुईं सड़कें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीस मिनट की बारिश में जलमग्न हुईं सड़कें
बिजनौर। जिले में बृहस्पतिवार शाम को करीब 20 मिनट तक हुई मूसलाधार बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हुई। कई स्थानों पर नाले अटे होने से पानी की निकासी नहीं हो पाई, जिस कारण बारिश का पानी सड़कों पर भर गया। हालांकि बारिश से भीषण गर्मी से काफी राहत मिली।
बृहस्पतिवार की सुबह से ही सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। कभी अचानक से तेज धूप निकलने लगती तो कभी बादल हो जाते। बीच बीच में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। शाम होते ही बादल जमकर बरसे। करीब 20 मिनट की बारिश ने नगर पालिका के जल निकासी की व्यवस्था के दावों की पोल खोल दी। मुख्य मार्गों से लेकर गली-मोहल्लों की सड़कें तक कुछ देर के लिए पूरी तरह से तालाब में तब्दील रहीं। मूसलाधार बारिश से लोगों को आवागमन में तो परेशानी हुई, लेकिन इससे भीषण गर्मी से भी काफी राहत मिली।
मौसम वेधशाला नगीना के प्रेक्षक सतीश कुमार के अनुसार बृहस्पतिवार को जिले का न्यूनतम तापमान 24.9 और अधिक तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय की आर्द्रता 92 प्रतिशत रही जो दोपहर में घटकर 72 फीसदी पर पहुंच गई।। उन्होंने अगले 24 घंटे मौसम खराब बने रहने की आशंका व्यक्त की है।