फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Roads broken in rain, turned into pits

बरसात में टूटी जिले की कई सड़कें, गड्ढों में तब्दील

Tue, 18 Aug 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Roads broken in rain, turned into pits
बरसात में टूटी सड़कें, गड्ढों में तब्दील
विज्ञापन

बिजनौर। बरसात में जिले की तमाम सड़क टूट गई हैं या गड्ढों में तब्दील हो गईं। इन सड़कों को ठीक कराने व गड्ढा मुक्त कराने का कोई प्रस्ताव शासन को नहीं भेजा गया है। अधिकारी बरसात खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद ही टूटी व गड्ढों में तब्दील सड़कों को चिह्नित करके इनके प्रस्ताव शासन को भेजे जाएंगे।
बरसात होने पर जिले की कई सड़कें टूट गई हैं या फिर गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। कई सड़कें तालाब बन गई है। इन सड़कों पर वाहन तो रेंग कर निकल ही रहे है, राहगीरों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। बिजनौर में बैराज रोड, किरतपुर मार्ग पर सेंट मैरीज स्कूल का चौराहा, झालू मार्ग, चक्कर रोड पर नगीना चौराहा, रावली मार्ग समेत नगर की कई सड़कें टूट गई हैं। नगीना मार्ग की हालत तो ज्यादा खराब है। नगीना चौराहा पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो गया है। इन गड्ढों में बरसात का पानी भरा है।
विज्ञापन

मुख्य मार्गों के साथ संपर्क मार्गों का भी बुरा हाल है। गोलबाग से फतहपुर व गंज तक कई जगह सड़क टूटी हुई है। यही हाल अन्य मार्गों का भी है। लोक निर्माण विभाग की सड़क हो या गन्ना विभाग की या फिर जिला पंचायत की सड़क। बरसात में कोई सड़क ऐसी नही है, जो टूटी न हो या उसमें गड्ढे न हों। कोरोना के चलते किसी भी सड़क को ठीक कराने या गड्ढा मुक्त कराने के लिए कोई प्रस्ताव शासन को नहीं भेजा गया। ज्यादा खस्ताहाल सड़क को अधिकारी अपने स्तर से ही गड्ढा मुक्त कराते रहे। शासन स्तर से भी कोई धन नहीं आया। अब अधिकारी बरसात खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद ही इन सड़कों के प्रस्ताव शासन को भेजकर सड़कों को ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात बाद ठीक होगी टूटी सड़कें : सुनील सागर
पीडब्लूडी बिजनौर के अधिशासी अभियंता सुनील सागर के मुताबिक बरसात बाद ही टूटी सड़कें ठीक होंगी। बरसात में सड़कों को ठीक कराने का जोखिम नहीं उठाया जा सकता है। बरसात जारी रहने तक सड़कें टूटती रहेंगी। उन्होंने कहा कि बरसात के बाद टूटी व गड्ढों में तब्दील सड़कों को चिह्नित करके प्रस्ताव शासन को भेजे जाएंगे। बरसात से पहले अपने स्तर से सड़कों को गड्ढा मुक्त कराते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed