फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Road samples taken by three member team

तीन सदस्य टीम ने फिर लिए सड़क के नमूने

Tue, 14 Dec 2021 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Road samples taken by three member team
हल्दौर के गांव अजीजपुरा खेड़ा के पास सड़क का नमूना लेती टीम। - फोटो : BIJNOR
तीन सदस्य टीम ने लिए सड़क के नमूने
विज्ञापन

छाछरी मोड़ (बिजनौर)। गांव अजीजपुरा खेड़ा से नहर पटरी पर नहटौर खंड की झाल तक बन रही सड़क के नारियल से टूटने का मामला अभी शांत नहीं हुआ है। चर्चित प्रकरण में सोमवार को मंडलायुक्त के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय तकनीकी ऑडिट टीम ने यहां पहुंच कर सड़क निर्माण में लगी सामग्री की जांच के लिए सैंपल लिए।
टीम में शामिल लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता वीरेंद्र सिंह रामपुर ने कहा कि नमूने जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। सिंचाई खंड बिजनौर द्वारा गांव अजीजपुरा खेड़ा से नहर फाल से होते हुए झालू तक नहटौर खंड की साढ़े सात किलोमीटर सड़क बनाई जा रही है। यह सड़क गांव से नहर फाल तक 700 मीटर बनकर तैयार हो चुकी थी, जिसका शुभारंभ दो दिसंबर को सदर विधायक सूची चौधरी द्वारा किए जाने के दौरान नारियल फोड़ते समय सड़क टूट गई थी। जिला अधिकारी उमेश मिश्र की संस्तुति पर मंडलायुक्त मुरादाबाद ने प्रकरण में तीन सदस्य तकनीकी ऑडिट टीम गठित की। जिसके चलते सोमवार को लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता वीरेंद्र सिंह रामपुर टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जिन्होंने 700 मीटर बनी सड़क की जांच की और नमूने लिए।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता ने बताया कि बनी सड़क के जांच हेतु नमूने ले लिए गए हैं, जिन्हें अधिकारियों के निर्देश पर लैब के लिए भिजवाया जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सड़क निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा। जांच टीम में उनके साथ मनीष सोनकर मुरादाबाद मंडल टीएसी, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता केआर खान मौजूद रहे। याद दिला दें कि इससे पूर्व चार दिसंबर और नौ दिसंबर को मंडल और जिला स्तर पर मामले में सड़क निर्माण के दो बार नमूने जांच के लिए ली जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed