{"_id":"61a8b6e91f11a93c15480cf0","slug":"road-made-of-1-25-crore-broke-but-the-coconut-was-not-broken-during-inauguration-in-bijnor-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब : उद्घाटन करने को मारा नारियल तो टूट गई सवा करोड़ से बनी सड़क, पर नहीं टूटा नारियल, धरने पर बैठीं विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब : उद्घाटन करने को मारा नारियल तो टूट गई सवा करोड़ से बनी सड़क, पर नहीं टूटा नारियल, धरने पर बैठीं विधायक
Thu, 02 Dec 2021 05:38 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 02 Dec 2021 05:38 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक नवनिर्मित सड़क उद्घाटन के दौरान नारियल तोड़ने पर ही टूट गई लेकिन नारियल नहीं टूटा। सड़क का उद्घाटन करने पहुंची विधायक सुचि मौसम चौधरी धरने पर बैठ गईं और प्रशासन को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
नारियल तोड़ने पर टूट गई सड़क।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में उस वक्त सरकारी मशीनरी पर सवाल खड़े हो गए जब उद्घाटन के दौरान एक नवनिर्मित सड़क नारियल तोड़ने के दौरान टूट गई। वहीं उद्घाटन करने पहुंची विधायक सुचि मौसम चौधरी इसके बाद धरने पर बैठ गईं और प्रशासन से जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सिंचाई विभाग ने हल्दौर के पास बालकिशनपुर चौराहे के नजदीक से होकर गुजर रही नहर की पटरी पर एक सड़क बनवाई थी। गुरुवार को करीब तीन किलोमीटर लंबी इस सड़क का उद्घाटन किया जाना तय हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut News Today 29 November: मेरठ समाचार | सुनिए शहर की ताजातरीन खबरें
दोपहर के समय शहर विधायक सुचि मौसम चौधरी नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन करने पहुंचीं। यहां उन्होंने जैसे ही नारियल सड़क पर मारा तो सड़क उस स्थान से टूट गई, लेकिन नारियल नहीं टूटा।
इस घटना ने जहां सड़क निर्माण पर सवाल उठा दिए वहीं नेताओं को हंसी का पात्र भी बना दिया। वहीं नई सड़क के इस तरह टूट जाने के बाद विधायक ने नाराजगी जताई और वहीं धरने पर बैठ गईं। उन्होंने प्रशासन से जांच कराने के लिए कहा।
विधायक ने प्रशासनिक अफसरों से सड़क के सैंपल लेने को कहा, ताकि उसकी जांच कराई जा सके। जानकारी के अनुसार इस नवनिर्मित सड़क पर करीब सवा करोड़ रुपये खर्च हुए थे।