{"_id":"5f0759168ebc3e6373140b79","slug":"rld-workers-burnt-effigy-of-petroleum-minister-bijnor-news-mrt490452933","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद कार्यकर्ताओं ने पैट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद कार्यकर्ताओं ने पैट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका
विज्ञापन
रालोद कार्यकर्ताओं ने पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका
चांदपुर। रालोद कार्यकर्ताओं ने देश में पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में हुई वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन करते हुए पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंककर अपना रोष व्यक्त किया।
बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष राहुल सिंह व राष्ट्रीय युवा लोकदल के जिलाध्यक्ष सचिन अहलावत के संयुक्त नेतृत्व में चौधरी चरण सिंह चौक पर एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में की गई वृद्धि के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए पेट्रोलियम मंत्री के पुतले में आग लगा दी। कार्यकर्ताओं ने सरकार से पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में की गई वृद्धि को वापस लेने की मांग की। इसमें जिला उपाध्यक्ष समरपाल सिंह, विधानसभा अध्यक्ष शीशपाल राठी, पूर्व जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह, जिला महासचिव डा.विपिन तोमर, जिला कोषाध्यक्ष यशवीर सिंह, नरेश नेताजी, इरफानुद्दीन, पीतम सिंह, हनी तोमर, सुरेंद्र निंदना, विवेक देवल आदि शामिल रहे।