{"_id":"62c1d21d77fcfe1364730482","slug":"rld-s-youth-panchayat-today-bijnor-news-mrt59550949","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद की युवा पंचायत आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद की युवा पंचायत आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रालोद की युवा पंचायत आज
बिजनौर। राष्ट्रीय लोकदल की युवा पंचायत आज राधिका गार्डन में होगी। युवा पंचायत में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद चौधरी जयंत सिंह शिरकत करेंगे। युवा पंचायत की सफलता के लिए लोकदल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गांव गांव जनसंपर्क कर युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
राष्ट्रीय लोकदल के नेता व पूर्व प्रत्याशी बिजनौर विधानसभा डॉ. नीरज चौधरी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने सोमवार को बिजनौर में होने वाली युवा पंचायत को सफल बनाने के लिए ग्राम छाछरी मोड़, माड़ी, पुट्ठा, रवाना, भगोड़ा, शेरपुर, भवानीपुर, बास्ता, जलीलपुर, हीमपुर, रावटी आदि में जनसंपर्क किया। गांवों में चौपाल पर डॉ. नीरज चौधरी ने पार्टी की नीतियों को युवाओं व ग्रामीणों को बताया। कहा रालोद सभी युवाओं के हक की लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने युवा पंचायत में पहुंचकर रालोद सुप्रीमो चौधरी जयंत सिंह से संवाद के लिए पहुंचने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रवीण देशवाल, वीरेंद्र सिंह, सौरभ काकरान, कपिल कुमार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रवि धारीवाल आदि मौजूद रहे।