{"_id":"5f5681208ebc3e36bf19cd9d","slug":"rld-s-performance-today-due-to-public-issues-bijnor-news-mrt5001882113","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसमस्याओं को लेकर रालोद का प्रदर्शन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसमस्याओं को लेकर रालोद का प्रदर्शन आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनसमस्याओं को लेकर रालोद का प्रदर्शन आज
बिजनौर। रालोद पदाधिकारियों ने मेरा झंडा मेरी पहचान कार्यक्रम के तहत गांवों में कार्यकर्ताओं के घरों पर रालोद का झंडा लगाया। जनसमस्याओं को लेकर आठ सितंबर को प्रदर्शन करने की घोषणा की।
सोमवार को रालोद जिलाध्यक्ष राहुल सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारी मेरा झंडा मेरी पहचान कार्यक्रम के अंतर्गत गांव माडी में पहुंचे। प्रवक्ता कुलदीप चिकारा के आवास पर झंडा पार्टी का झंडा लगाया। इसके अलावा गांव मंडोरा जट, ननुपुरा, मुकरपुर गदाई, उलेढा सहित एक दर्जन गांवों में कार्यकर्ताओं के घरों पर रालोद का झंडा लगाया गया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार द्वारा किसान विरोधी अध्यादेश लाए जा रहे हैं। लॉकडाउन के चलते अधिवक्ता एवं वित्तविहीन अध्यापकों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जिले के अधिवक्ताओं, वित्त विहीन शिक्षकों की आर्थिक सहायता की मांग की। उन्होंने बताया कि समस्याओं को लेकर पार्टी आठ सितंबर को कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष पीतम सिंह, लोकेंद्र सिंह, बंटी, किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, सुरेंद्र सिंह चेयरमैन, प्रशांत चिकारा, सुरेंद्र गुर्जर ,वीरेंद्र सिंह, बुंदू खां, कपिल कुमार, अश्वनी कुमार सहित कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।