फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   RLD, BSP and BJP made a dent in each other's stronghold

रालोद, बसपा व भाजपा ने एक दूसरे गढ़ में लगाई सेंध

Fri, 11 Mar 2022 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
RLD, BSP and BJP made a dent in each other's stronghold
रालोद, बसपा व भाजपा ने एक दूसरे के गढ़ में लगाई सेंध
विज्ञापन

बिजनौर। बिजनौर विधान सभा क्षेत्र में भाजपा, रालोद व बसपा एक दूसरे के गढ़ में सेंध मारने में कई स्थानों पर सफल रहे हैं। विधान सभा के कई बडे़ गांव चुनाव के शुरूआत से ही चर्चा में रहे थे। किसी गांव में भाजपा तो किसी में रालोद ने खूब सेंधमारी। वहीं, बसपा भी सेंध मारने में पीछे नहीं रही।
गांव स्वाहेड़ी इस बार शुरू से ही चर्चा में रहा। स्वाहेड़ी में चार बूथों पर करीब 3780 कुल वोट थे। किसान बहुल इस गांव को रालोद अपना गढ़ मानकर चल रहा था। चुनाव नतीजों को देखें तो बूथ संख्या 137 पर ही रालोद को भाजपा से बढ़त रही है। रालोद को 176 तो भाजपा को 131 वोट मिले हैं। जबकि चारों बूथों पर कुल मिला कर भाजपा को 1238, रालोद को 760 तथा बसपा को 481 वोट मिले हैं। भाजपा का स्वाहेड़ी में दबदबा कायम रहा है। जबकि गांव काजीवाला सपा रालोद का गढ़ बताया जा रहा था। इस गांव के भी चार बूथ थे। रालोद गठबंधन के इस गढ़ में बसपा प्रत्याशी ने भी सेंधमारी की है। चारों बूथो पर रालोद प्रत्याशी को 1504 वहीं बसपा को 689 तथा भाजपा पत्याशी को 28 वोट मिले हैं।
विज्ञापन

जबकि गांव चांदपुर फेरू को बसपा का गढ़ माना जा रहा था। इस गांव में दो बूथ थे जिसमें बूथ संख्या 168 व 168 ए बूथ थे। रालोद को 269 बसपा को 281 तथा भाजपा को 128 वोट मिले हैं। रालोद का गढ़ बताए जाने वाले गांव खानपुरमाधो में भी चार बूथों पर एक दूसरे ने खूब सेंध लगाई। इस गांव के चारों बूथों पर भाजपा को 845, बसपा को 702 तथा रालोद को 587 वोट मिले हैं। रालोद का गढ़ बताए जाने वाले खानपुरमाधो में ही रालोद प्रत्याशी तीसरे नंबर पर खिसक लिए थे। जबकि भाजपा का गढ़ माने जाने वाले गांव खोड़ाहेडी में बसपा प्रत्याशी का जलवा रहा। इस गांव दो बूथों पर कुल 1486 वोटो में बसपा को 520 रालोद को 460 तो भाजपा को 310 मतों से ही संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विगत विधान सभा चुनाव में चर्चा में रहा फिरोजपुर मुबारक उर्फ नया गांव में इस बार भी भाजपा आगे रही। जबकि इस बार शुरू से ही इस गांव पर रालोद कड़ी नजर रखे हुए था। नया गांव में भाजपा प्रत्याशी को 450 रालोद को 245 व बसपा को 154 वोट मिले हैं। दूसरी ओर मकसूदनपुर हफीज में भी शुरू से ही चर्चा में रहा। पर इस गांव में रालोद सेंध लगाने में सफल रहा। गांव में 1590 मतदाताओं वाले इस गांव में रालोद को 507 भाजपा को 276 तथा बसपा प्रत्याशी को 109 वोट मिले हैं। ऐसे में भाजपा, बसपा व रालोद एक दूसरे के गढ़ में सेंध लगाने में भी सफल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed