फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   River water entered in more than 30 villages of the district

Bijnor News: जिले के 30 से ज्यादा गांवों में घुसा नदियों का पानी

Fri, 14 Jul 2023 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 14 Jul 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
River water entered in more than 30 villages of the district
शुकतीर्थ में बाढ़ क्षेत्र में फंसे बिजनौर क्षेत्र के लोगों को नाव से लाया गया।
- गंगा की धारा के पार करीब पांच गांवों में फंसे लोग
विज्ञापन

- प्रशासन ने शुकतीर्थ के रास्ते नावों से लोगों को निकाला
- मंडावर क्षेत्र में भी नाव से बाढ़ में फंसे लोगों को निकाला
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। एक तरफ तेज बारिश का असर है, वहीं दूसरी ओर नदियों के बढ़ते जलस्तर से हाल बेहाल कर दिया है। इस समय नजीबाबाद, बिजनौर, चांदपुर तहसील के तीस से ज्यादा गांवों में नदियों का पानी घुस गया है। बाढ़ प्रभावित गांवों से प्रशासन ने लोगों को निकालना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को एसडीएम सदर ने मुजफ्फरनगर के शुकतीर्थ के रास्ते करीब 100 से ज्यादा लोगों को गंगा खादर में बसे गांवों से सुरक्षित रेस्क्यू कराया। वहीं, मंडावर क्षेत्र में भी रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।
मैदान के अलावा पहाड़ों पर भी बारिश हो रही है। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी गंगा और मालन के किनारे रहने वाले ग्रामीणों को है। प्रशासन के आंकड़ों पर भी नजर डालें तो गंगा के तटवर्ती गांव सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। नजीबाबाद, बिजनौर और चांदपुर तहसील के करीब तीस गांवों तक गंगा का पानी पहुंच गया है। बिजनौर और चांदपुर दोनों तहसीलों में प्रशासन को नाव लगाकर लोगों को निकालना पड़ा। बिजनौर तहसील में इच्छावाला, मुशरफाबाद, भगवतीपुर, शिवपुरी गांव गंगा की धारा के उस पार मुजफ्फरनगर की ओर हैं। जलस्तर बढ़ने से इन गांवों के चारों ओर पानी भर गया और इनके संपर्क मार्ग डूब गए।
विज्ञापन

प्रशासन ने शुकतीर्थ की ओर से करीब तीन नाव चलाकर सौ से ज्यादा लोगों को बाहर निकाला है। अभी भी कई लोग गांव में हैं, उन्हें जल्द निकालने की बात कही जा रही है। उधर, चांदपुर में मीरापुर, सीकरी, दतियाना, रायपुर खादर, नांदौर ,खद्दन सियाली माधोपुर गांवों में भी बाढ़ का पानी भर गया। यहां पर एसडीएम चांदपुर समेत पुलिस अधिकारियों ने भी निरीक्षण किया और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed