फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Reward of one lakh on absconding killer Johnny

रोडवेज बस में चारों ओर से घिरा था कुख्यात 'जॉनी', पुलिस ने सरेंडर करने का कहा तो खुद को मारी गोली

Sat, 05 Oct 2019 06:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 05 Oct 2019 06:05 AM IST
विज्ञापन
Reward of one lakh on absconding killer Johnny
एक लाख का इनामी बदमाश जोनी - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बढ़ापुर थाने के सामने शुक्रवार रात करीब एक बजे पुलिस ने चेकिंग के लिए एक रोडवेज बस को रोका, चेकिंग के दौरान बस में बैठे कुख्यात जॉनी पर पुलिसकर्मियों ने तमंचा तान दिया, इसी बीच अन्य पुलिस कर्मी भी बस में पहुंच गए और उस पर राइफलें तान दी और उसे समर्पण करने को कहा। इस बीच जॉनी ने अपनी कनपटी से तमंचा सटाकर खुद को गोली मार ली।

विज्ञापन


जॉनी ने पिछले 26 सितम्बर को भाजपा नेता भीम सिंह कश्यप के बेटे राहुल और भतीजे कृष्ण की हत्या कर दी थी। दो दिन पहले उसने गांव दौलताबाद में एक युवती नितिका की हत्या कर दी थी। जॉनी शुक्रवार को नगीना में एक मिठाई की दुकान पर देखा गया था, उसके बाद वह एक बस में बैठकर चला गया था। रात में ही पुलिस ने उस पर एक लाख का इनाम घोषित कर दिया था।

विज्ञापन

सरेंडर करने का शक होने पर जजी में मंडराती रही पुलिस

बढ़ापुर के मोहल्ला नोमी निवासी एक लाख का इनामी बदमाश जॉनी जिले की पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया था। जॉनी को तलाशने में पुलिस को सादे कपड़ों में सड़कों पर रहना पड़ रहा था। मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय करने का दावा किया जा रहा था। बावजूद इसके जॉनी की कोई लोकेशन पुलिस को नहीं मिल रही थी।

वहीं, गुरुवार रात करीब नौ बजे जॉनी नगीना में तुलाराम के रेस्टोरेंट पर पहुंचा और आराम से बैठकर आठ रसगुल्ले खाए। इसके बाद जॉनी हरिद्वार जाने वाली रोडवेज की बस में बैठकर चला गया। जॉनी काफी देर तक नगीना इलाके में रहा। किसी व्यक्ति ने जॉनी के रसगुल्ला खाने की सूचना पुलिस को दे दी।

इसके बाद जिले भर के अफसर जॉनी को तलाशने में जुट गए। पुलिस ने रात में ही हलवाई की दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। फुटेज में जॉनी रसगुल्ले खाने के बाद हरिद्वार जाने वाली बस में बैठता दिखाई दे रहा था। इसके बाद पुलिस ने नगीना का पूरा इलाका खंगाला, हरिद्वार जाने वाली रोडवेज बसों की चेकिंग कराई गई।

रात भर छोटे- बड़े सभी वाहनों की चेकिंग की गई, पर जॉनी नहीं मिला। दिन निकलने पर भी पुलिस ने तलाश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। पुलिस इस बात को लेकर आश्चर्य में है कि स्योहारा में नितिका की हत्या करके फरार हुआ जॉनी नगीना इलाके में कैसे और क्यों पहुंचा? कहीं नगीना और बढ़ापुर में तो जॉनी के निशाने पर कोई नहीं है।

यह भी पढ़ें: यूपीः भाजपा नेता के बेटे व भतीजे की गोली मारकर हत्या, डबल मर्डर की वजह तलाशने में जुटी पुलिस

जॉनी को तलाशने में पुलिस का जजी परिसर और आसपास में दिन भर पहरा रहा। पुलिस को शक था कि जॉनी कोर्ट में सरेंडर कर सकता है। दिन भर जजी और उसके आसपास सादे कपड़ों में पुलिस तैनात रही।

जजी में आने जाने वालों पर कड़ी नजर रखी गई। वाहन से आने वाले हर शख्स पर भी नजर रखी गई। यहां तक कि पर्दानशीं महिलाओं पर भी पुलिस नजर गड़ाए रही। ताकि पर्दानशीं की आड़ में जॉनी तो जजी में नहीं आ रहा। दिन भर पुलिस जजी के आसपास मंडराती रही लेकिन जॉनी कोर्ट में सरेंडर करने नहीं आया।
विज्ञापन

रेस्टोरेंट में आधे घंटे तक बैठा रहा जॉनी
एक लाख के इनामी बदमाश जॉनी की नगीना में लोकेशन मिलने के बाद पुलिस ने पूरा इलाका खंगाल डाला। पर जॉनी का कोई क्लू नहीं मिला। जॉनी ने करीब 30 मिनट तक रेस्टोरेंट में बैठकर आराम से रसगुल्ले खाए। इसके बाद वह वहां से बेखौफ होकर निकला।

सूत्रों के मुताबिक जॉनी ने गुरुवार रात करीब दस से साढ़े दस बजे के बीच तुलाराम रेस्टोरेंट में रसगुल्ले खाए। इससे पहले जॉनी बराबर वाले मोहन रेस्टोरेंट में गया और कुछ देर वहां रुका। इसके बाद जॉनी ने तुलाराम के रेस्टोरेंट में बैठकर रसगुल्ले खाए।

जॉनी के नगीना में लोकेशन मिलने के बाद पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस चौतरफा उसे तलाशती रही पर उसका कुछ अता पता नहीं चला। अभी भी पुलिस को शक है कि जॉनी नगीना क्षेत्र के किसी इलाके में छिपा है। किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की वह फिराक में है। पुलिस ने नगीना क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed