फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Resolution of yoga practice

योग साधना का लिया संकल्प, निरोगी काया के लिए उमड़े साधक

Fri, 21 Jun 2019 11:25 PM IST
NAVEEN GUPTA ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर Published by: NAVEEN GUPTA Updated Fri, 21 Jun 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
Resolution of yoga practice
बिजनौर में नेहरू स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा के नेतृत्व में नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिले के आला अफसरों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों आदि ने विभिन्न योगासन करा लोगों को प्राकृतिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान डीएम और विधायकों ने ऊर्जा मंत्री को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इसके अलावा जिले भर में योग गुरुओं ने अनेक स्थानों पर योगाभ्यास कराया।
विज्ञापन





शुक्रवार को जनपद में पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने आकाश में गुब्बारे उड़ाकर किया। उन्होंने कहा योग प्राचीन वैदिक धर्म की पद्धति है। इसके करने से विभिन्न प्रकार के मानसिक एवं शारीरिक रोगों का निदान संभव है। उन्होंने कहा कि नियमित योग करने वाला व्यक्ति स्वस्थ एवं प्रसन्नचित मुद्रा में रहता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष प्रयासों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग के महत्व को स्वीकार किया गया है। उन्होंने कहा कि 21 जून को 190 से अधिक देशों में योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है। भारत के लोगों की इसमें सर्वाधिक सहभागिता है।
विज्ञापन





इस अवसर पर डीएम सुजीत कुमार, सीडीओ प्रवीण मिश्र, एसपी संजीव त्यागी, बिजनौर विधायक सुचि चौधरी, धामपुर विधायक अशोक राणा, नहटौर विधायक ओमकुमार, क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष योगेंद्रपाल सिंह योगी, सचिव जवेंद्र सिंह, देशराज सिंह, अरविंद अहलावत, सैय्यद जिया हैदर, सेंटमेरी के प्रवक्ता मुकेश पिलानिया, हेमंत, सीताराम राणा, पर्यावरण, पंडित विनोद गोस्वामी, वर्णिका गोस्वामी, हिमानी त्यागी, भारती गौड़ आदि मौजूद रहे। नेहरु स्टेडियम में हुए योग दिवस पर कार्यक्रम में जिले भर के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान विभिन्न स्कूल कॉलेजों के छात्र-छात्राएं शामिल रहे। योग दिवस पर योगासन कराने के लिए साधकों को प्रशासन की ओर से 175 रुपए से लेकर 200 रुपए तक में बेची गई। लोगों ने मजबूरीवश टी शर्ट खरीदकर योग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन





एनसीसी के 400 कैडेट्स हुए कार्यक्रम में शामिल
30 यूपी बटालियन की ओर से वर्धमान कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, आरजेपी इंटर कॉलेज बिजनौर के करीब 400 एनसीसी कैडेट्स ने नेहरू स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास किया। संचालन कर रहे प्रशांत महर्षि ने ताड़ासन, पद हस्तासन, अर्धचक्रासन आदि का अभ्यास कराया। इस अवसर पर कमान अधिकारी महेंद्र सिंह सौरोत, लेफ्टिनेंट कर्नल अंचल कुमार, सूबेदार मेजर सतीश चंद्र, नायब सूबेदार बलकार सिंह, कैप्टन बिशनलाल, सुभाष कुमार, राजेंद्र सिंह, शामिल रहे।




सामाजिक और किसान संगठनों ने भी मनाया योग दिवस
भारत स्वाभिमान न्यास, पतंजलि योग समिति, किसान पंचायत, युवा संगठन, महिला समिति की ओर से पांचवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस किरन उत्सव मंडप में मनाया गया। सैकड़ों लोगों ने प्रतिभाग किया। आचार्य विष्णु मित्र वेदार्थी ने योगाभ्यास कराया। अध्यक्ष शूरवीर सिंह और पांचों संगठनों के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर राम सिंह आर्य, जितेंद्र महर्षि, भारत सिंह पाल, श्याम सिंह आर्य, रंजना रावत, तिलका देवी आदि रहे। योग गुरु चंद्रदेव उर्फ चंद्रपाल ने गांव सिकैड़ा नवादा में बड़े स्तर पर योग शिविर का आयोजन किया गया। योगगुरु ने साधकों को विभिन्न योगासन कराकर प्रतिदिन योग के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन रमेश माहेश्वरी ने किया। संयोजक चौधरी नरपाल सिंह, ब्रजपाल सिंह, अंकित कुमार, विपिन कुमार, मंगल सिंह, डॉ. चमनलाल आदि मौजूद रहे।




 
स्कूल कॉलेजों में भी किए योग के कार्यक्रम
योग दिवस पर जानकीपुरम कॉलोनी स्थित शिव मंदिर परिसर में योग गुरु रामपाल सिंह ने कॉलोनी वासियों को योगाभ्यास कराया। सुभाष चंद्र, संजीव चौधरी, नीरज कुमार, बुद्ध सिंह, सुधांशु कुमार, आकिब नबी आदि मौजूद रहे। नारायण इंटर कॉलेज दयालवाला में प्रबंधक गणेश ठाकुर, प्रधानाचार्य ललित कुमार, कार्यक्रम अधिकारी पवन कुमार के नेतृत्व के योग कराया गया। इस अवसर पर लक्ष्मीचंद वर्मा, ऋषिपाल सिंह, कुमारी नीता, पूजा, कलिराम सिंह, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे। श्रीराम चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से सरगम शिशु शिक्षा मंदिर पूंडरी कलां के प्रांगण में अध्यक्ष ललित कुमार राजपूत, संदीप शर्मा, संजीव कुमार, कविता राजपूत, राजेंद्र सिंह आदि रहे। नेहरू युवा केंद्र बिजनौर के तत्वावधान में यशपाल सिंह आर्य सरस्वती विद्या मंदिर में योग दिवस मनाया गया। शुभारंभ क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष योगेंद्रपाल सिंह योगी, प्रधानाचार्य प्रेम सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम समन्वयक विवेक मोहन सिंह, सुबोध चंद शर्मा, अकाउंटेंट पंकज कुमार, अमित कुमार, आदेश भटनागर आदि मौजूद रहे। एचएम पब्लिक स्कूल में योग शिक्षक मयंक अहलावत ने योग विद्याओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया। उन्होंने विभिन्न योगासन करा योग के लिए प्रेरित किया। प्रबंधिका कुसुम चौधरी, चेयरमैन अशोक कुमार, प्रधानाचार्य जयंत सिंह आदि मौजूद रहे। दयानंद बाल विद्या मंदिर झालू में आयोजित योग शिविर में प्राणायाम, अनुलोम विलोम आदि योग की विभिन्न क्रियाओं से लोगों को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए गए। सुरेश चंद शर्मा, गिरिराज, महेंद्र शर्मा, जयपाल सिंह आर्य, कुमारी पारूल, अंतरिक्ष गौड़, कार्तिकेय गौड़, कामेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed