फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Report on protesting farmer leaders

Bijnor News: धरना देने वाले किसान नेताओं पर रिपोर्ट

Mon, 19 Jan 2026 01:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Report on protesting farmer leaders
नगीना। नगीना देहात पुलिस ने ट्रक चालक की मौत के मामले में 16 जनवरी को बुंदकी चीनी मिल गेट पर धरना देने पर पांच किसान नेताओं को नामजद करते हुए 30-40 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बुंदकी चीनी मिल के अपर प्रबंधक प्रशासन पलविंदर सिंह ने नगीना देहात थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा कि 15 जनवरी को चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र से एक ट्रक गन्ना लेकर आया था। ट्रक का चालक गन्ना उतारने के बाद रात्रि में ट्रक को यार्ड में खड़ा कर ट्रक के केबिन में ही सो गया था। ट्रक चालक सोवेंद्र की 16 जनवरी की सुबह मृत्यु होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस जब शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी, तभी मृतक के गांव के व अन्य व्यक्ति गन्ना यार्ड में इकट्ठा हो गए तथा मिल गेट पर 30- 40 लोगों द्वारा मिल के ट्रक गेट को बाधित किया गया।
विज्ञापन

प्राथमिकी में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार उर्फ बिट्टू, प्रदेश महासचिव कैलाश लांबा, जिला उपाध्यक्ष भाकियू (महात्मा टिकैत) जितेंद्र हुड्डा, जिला अध्यक्ष सुखवेंदर सिंह, जिला महासचिव कुलदीप सिंह मोर को नामजद किया गया है। इनके अलावा 30-40 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। सीओ डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि की है। उधर, किसान नेता विनोद उर्फ बिट्टू का कहना है कि पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए उन्हें जो कदम उठाने होंगे उठाएंगे। एफआईआर दर्ज कराकर किसानों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता।ं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed