फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: Report on 250 SP workers

यूपी: सपा के 250 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज, नेताओं में मची खलबली

Fri, 29 Jan 2021 04:16 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 29 Jan 2021 04:16 PM IST
विज्ञापन
Bijnor News: Report on 250 SP workers
हंगामा करते सपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में गणतंत्र दिवस पर किसान ट्रैक्टर यात्रा निकालने के दौरान बैरिकेडिंग तोड़ने वाले 250 सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सपा जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन समेत दस को नामजद किया गया हैं। रिपोर्ट दर्ज होने से सपा नेताओं में खलबली मची है।

विज्ञापन


मंगलवार को गणतंत्र दिवस पर सपा नेता व कार्यकर्ता किसान ट्रैक्टर यात्रा निकालने के लिए ट्रैक्टरों के साथ पार्टी कार्यालय पर एकत्र हो गए। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए सपा कार्यालय के बाहर बैरिकेडिंग लगा दी। सपा नेता व कार्यकर्ता ट्रैक्टरों से बाहर आए तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। जिस पर सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ नोकझोंक व धक्का-मुक्की हुई। सपा कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़कर पूरे शहर में ट्रैक्टर यात्रा निकाली। इस दौरान खूब हंगामा हुआ था।
विज्ञापन


इस मामले में बुधवार रात सपा के 250 कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, बिना प्रशासन की अनुमति के कोविड -19 की गाइडलाइन व धारा 144 का उल्लघंन करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Kisan Mahapanchayat LIVE Updates: महापंचायत में नरेश टिकैत बोले- जारी रहेगा आंदोलन, जयंत चौधरी भी पहुंचे

सपा के जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन, नगर पालिका बिजनौर के चेयरपसर्न पति शमशाद अंसारी, अखलाक पप्पू, डॉ. रमेश तोमर, महमूद कस्सार, मदन लाल सैनी, मोहम्मद सिकंदर, मोहम्मद खिजर व नगर पालिका के सभासद वसीम अहमद को नामजद किया गया है। रिपोर्ट दर्ज होने से सपा नेता व कार्यकर्ताओं में खलबली मची है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed