फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Report of murder in case of dead body found on the roof of the shop

दुकान की छत पर मिले शव के मामले में हत्या की रिपोर्ट

Thu, 10 Nov 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Report of murder in case of dead body found on the roof of the shop
बिजनौर। दुकान की छत पर मिले लापता युवक के शव के मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट में एक को नामजद करते हुए पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नहटौर के मोहल्ला गुली तालाब निवासी कमाल अहमद ने पुलिस केे तहरी सौंपी। जिसमें कमाल अमहद ने कहा कि 30 अक्तूबर को मेरे बेटे सलमान को आजाद ने फोन किया। जिसके बाद सलमान घर से आजाद के साथ जाने की बात कहते हुए चला गया। चार नवंबर को चामुंडा मंदिर के पास बनी मार्केट में दुकान की छत पर सलमान का शव मिला। उसके दोस्तों से जानकारी करने पर मालूम पड़ा कि सलमान को आखिरी बार आजाद के साथ ही देखा गया है। आरोप है कि आजाद ने ही सलमान की हत्या की है। पुलिस ने आजाद पुत्र तौफीक निवासी मोहल्ला गुली तालाब के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नहटौर कोतवाल पंकज तोमर ने बताया कि दुकान की छत पर मिले शव के मामले में तहरीर के आधार पर हत्या के आरोप रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत के सही कारणों का पता नहीं चल पाया था। जिसके चलते बिसरा रिजर्व किया गया है। गुणदोष के आधार पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed