फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Report filed against six in fetal sex test case

भ्रूण लिंग जांच मामले में छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 21 Jan 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Report filed against six in fetal sex test case
॥भ्रूण लिंग जांच मामले में छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

चांदपुर (बिजनौर)। गुरुग्राम हरियाणा की स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा गांव सकतलपुर में अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापामार कर भ्रूण लिंग जांच करने के मामले में छह के खिलाफ रिपोर्ट कराई है।

हरियाणा के गुरुग्राम के नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि ग्राम के एक सिविल सर्जन से सूचना मिली थी कि गुरुग्राम निवासी चंद्रपाल गुरुग्राम से महिलाओं को चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव सकतलपुर मिलक में एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर ले जाकर लिंग परीक्षण कराता है। जिसके लिए वह 20 से 25 हजार रुपये वसूलता है। सिविल सर्जन ने एक टीम गठित की। टीम के साथ एक महिला को सेंटर पर जांच के लिए भेजा गया। जिस पर टीम ने महिला का लिंग परीक्षण कर लड़का होना बताया था। नोडल अधिकारी ने बताया कि एक महिला से लिंग जांच के लिए बीस हजार रुपये तय हुए थे। मौके से एक अल्ट्रासाउंड मशीन, बीस हजार रुपये बरामद किए हैं। डॉक्टर के पास अल्ट्रासाउंड करने की कोई डिग्री भी नहीं थी। टीम में डॉ. प्रदीप कुमार नोडल अधिकारी, डॉ. हिमांशु, डॉ. दिपांशु, डॉ. सुनीता यादव आदि शामिल रहे। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि लिंग परीक्षण मामले में गांव मोहका पट्टी थाना गजरौला जनपद अमरोहा निवासी डॉ. हसीन सैफी, अमरोहा जनपद के थाना गजरौला निवासी चंद्रपाल, थाना चांदपुर के गांव सकतलपुर मिलक निवासी डॉ. रेखा, थाना मंडी धनौरा के गांव शेरपुर निवासी डॉ. ज्योति गोला, बुलंदशहर के गांव बीबीनगर निवासी नरेंद्र सिरोही, हापुड़ के सिम्भावली निवासी डॉ. पवन सिरोही के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed