फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Report filed against seven including SDM-Tehsildar

यूपी: अदालत के आदेश पर कार्रवाई, एसडीएम-तहसीलदार समेत सात के खिलाफ केस दर्ज, जानें पूरा मामला

Fri, 09 Sep 2022 06:20 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 09 Sep 2022 06:20 PM IST
सार

अदालत के आदेश पर एसडीएम और तहसीलदार समेत सात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मतदाता सूची से नाम काटे जाने के मामले में यह कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन
Report filed against seven including SDM-Tehsildar
अदालत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची से नाम काटे जाने के मामले में एसडीएम-तहसीलदार समेत सात के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर की गई है। आरोपी बनाए गए तहसीलदार अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

विज्ञापन


अफजलगढ़ थाने में कोर्ट के आदेश पर पवन पुत्र कृपाल सिंह निवासी आलमपुर गांवड़ी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया कि वह अनुसूचित जाति का व्यक्ति है। उसे विधानसभा चुनाव 2017, लोकसभा चुनाव 2019 और ग्राम पंचायत चुनाव 2021 में मतदान किया और उसका नाम मतदाता सूची में दर्ज था। आरोप है कि अधिकारियों ने जानबूझ कर पद का दुरुपयोग करते हुए मतदाता सूची से उसका नाम काट दिया। जिससे उसके मतदान के संवैधानिक अधिकार से वंचित कर दिया।
विज्ञापन


वह जीवित है और अन्य विधानसभा की किसी सूची में उसका नाम शामिल नहीं है। आरोप है कि जातिगत रंजिश और छोटी जाति का समझते हुए तत्कालीन तहसीलदार रमेश और तत्कालीन धामपुर एसडीएम विजयवर्धन सिंह तोमर ने अन्य पांच अज्ञात लोगों के साथ मिलकर मतदाता सूची से नाम काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: अवैध निर्माण कर बनाई मजार, श्रद्धालुओं को बलि देते देख आगबबूला हुए हिंदू संगठन के कार्यकर्ता, तस्वीरें

बता दें कि तहसीलदार सेवानिवृत्त हो चुके हैं। पुलिस ने एसडीएम विजयवर्धन सिंह तोमर, सेवानिवृत्त तहसीलदार रमेश और पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी की महत्वपूर्ण परियोजना का श्रीगणेश: 14 साल का इंतजार खत्म, मध्य गंगा में छोड़ा पानी, हर तरफ उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed