फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Report filed against bank employees in case of farmer's suicide

Bijnor News: किसान की आत्महत्या के मामले में बैंक कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 20 Nov 2023 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Report filed against bank employees in case of farmer's suicide
गांव भज्जावाला के किसान अनिल ने रविवार को कर ली थी आत्महत्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़। गांव सलावतपुर गिरधर उर्फ भज्जावाला में कर्ज में डूबे किसान अनिल द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने बैंक कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मृतक के पुत्र विपिन कुमार ने यह रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव सलावतपुर गिरधर उर्फ भज्जावाला निवासी विपिन कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता अनिल कुमार के पास 18 नवम्बर को सर्वयूपी ग्रामीण बैंक शाखा के कर्मचारी आए थे। उस समय घर पर मेरी पत्नी और पिता मौजूद थे। बैंक कर्मियों ने ऋण का पैसा जमा करने के लिए उन्हें धमकाया। पिता ने पैसे जमा करने के लिए कुछ समय मांगा। आरोप है कि बैंक अधिकारी ने गाली गलौज की।
विज्ञापन

उसकी पत्नी ने विरोध किया तो उसके साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। इस घटना से उसके पिता काफी आहत हुए। आरोप है कि बैंक कर्मचारियों की ओर से किए दुर्व्यवहार के कारण पिता ने आत्मघाती कदम उठाया। उधर, इस संबंध में अपराध निरीक्षक प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने विपिन की तहरीर पर कुछ बैंक कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed