फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Report filed against 80 people named five

पांच नामजद कर 80 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 31 Mar 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Report filed against 80 people named five
पांच नामजद कर 80 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

चांदपुर। गांव सुंदरा में शिकायत का निस्तारण करने पहुंची पुलिस के साथ सरकारी कार्य में बाधा डालने, अभद्रता करने आदि आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को नामजद करते हुए 50 व्यक्ति व 35 महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

थाना प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक जनपद अमरोहा, थाना गजरौला के गांव शाहपुर निवासी कलवा ने शिकायत की है कि गांव सुंदरा में उसकी पुत्री शीतल पत्नी स्वर्गीय सोमपाल को उसके जेठ आदि परेशान करते हैं। उसके साथ मारपीट करते हैं। शिकायत का निस्तारण करने पुलिस टीम के साथ एसआई ओम शुक्ला गांव पहुंचे तो गेट पर गांव निवासी देवेेंद्र, दुष्यंत, गंगे, राकेश व 50 व्यक्ति तथा 35 महिलाओं ने पुलिस वालों के साथ सरकारी कार्य में बाधा डालने लगे। आरोप है कि पुलिस टीम के साथ अभद्रता की, कांस्टेबिल की वर्दी फाड़ दी। थाने से अतिरिक्त पुलिस फोर्स बुलाने पर शिकायत का निस्तारण करते हुए महिला को घर से बाहर निकालकर लाए। पुलिस ने देवेंद्र, दुष्यंत, गंगे, योगेश, राकेश सहित 40-50 व्यक्ति व 30-35 महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed