फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Repeating math formulas daily strengthens your memory.

Bijnor News: गणित के सूत्रों को रोजाना दोहराने से होती है स्मरण शक्ति मजबूत

Mon, 16 Feb 2026 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Repeating math formulas daily strengthens your memory.
धामपुर। यूपी बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से प्रारंभ हो रही हैं। परीक्षार्थी इन दिनों अंतिम तैयारी में जुटे हुए हैं। ऐसे समय में सही रणनीति और नियमित अभ्यास ही विद्यार्थियों को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है। गणित विषय के महत्व पर प्रकाश डालते हुए केएम इंटर कॉलेज धामपुर के गणित प्रवक्ता रामरक्ष पाल उपाध्याय ने विद्यार्थियों को उपयोगी सुझाव दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गणित केवल बोर्ड परीक्षा के लिए ही नहीं, बल्कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है। भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, इंजीनियरिंग, रक्षा विज्ञान, वाणिज्य तथा कृषि विज्ञान जैसे विषयों में भी गणित की मजबूत पकड़ आवश्यक है। इसलिए विद्यार्थियों को इसे कठिन विषय मानने के बजाय रुचि के साथ पढ़ना चाहिए।
विज्ञापन

उपाध्याय ने बताया कि छात्रों को प्रत्येक अध्याय पर समान रूप से ध्यान देना चाहिए, किन्तु अवकलन तथा समाकलन पर विशेष फोकस करना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि इनसे सर्वाधिक 44 अंक निर्धारित हैं। उन्होंने प्रतिदिन कम से कम दो घंटे नियमित अभ्यास करने की सलाह दी। साथ ही गत वर्षों में पूछे गए प्रश्नपत्रों को हल करने और मॉडल पेपर के माध्यम से स्वयं का आकलन करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केवल यह सोच लेना कि प्रश्न आता है, पर्याप्त नहीं है। बार-बार अभ्यास से ही प्रश्न कम समय में सटीक रूप से हल किए जा सकते हैं। प्रतिदिन सूत्रों का दोहराव करने से स्मरण शक्ति मजबूत होती है। आव्यूह विधि से समीकरण हल करने वाले प्रश्नों का बार-बार अभ्यास करने से अन्य प्रकार के प्रश्न भी आसानी से हल होने लगते हैं।

अंत में उन्होंने विद्यार्थियों से आत्मविश्वास बनाए रखने और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा देने का आह्वान किया। सही योजना, निरंतर अभ्यास और समय प्रबंधन से निश्चित ही अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते हैं।

गणित के महत्वपूर्ण टिप्स

-प्रत्येक चैप्टर पर ध्यान दें, प्रतिदिन सूत्रों को दोहराएं।
-नियमित अभ्यास करें (कम से कम 2 घंटे)।
-गणित विषय को कभी कठिन न समझें, यह बहुत ही रोचक विषय है।
-गत वर्षों में बोर्ड में आए हुए प्रश्नों को अवश्य करें इससे आपको बहुत सहायता मिलेगी।
- गणित विषय के मॉडल पेपर से अपना आकलन करें।
-बार-बार अभ्यास करने से कम समय में ही आप प्रश्न को शीघ्र हल कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed