फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rejuvenation of the park will

पार्क का होगा कायाकल्प

Fri, 30 Dec 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 30 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Rejuvenation of the park will
इंदिरा पार्क का निरीक्षण करते डीएम औैर अन्य अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
 बिजनौर में जिलाधिकारी जगतराज ने बृहस्पतिवार को इंदिरा पार्क का निरीक्षण किया। डीएम ने डीएफओ को पार्क का सुंदरीकरण कराने के निर्देश भी दिए। 
विज्ञापन

 डीएम ने निरीक्षण के दौरान नाले के क्षतिग्रस्त होने तथा सड़क का  निर्माण मानक के विपरीत पाए जाने पर नाराजगी जताई। डीएम ने मुख्य विकास अधिकारी को अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग के साथ नाले और  सड़क की गुणवत्ता की जांच कर रिपोर्ट उन्हें उपलब्ध कराने के आदेश दिए।     
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि इंदिरा पार्क को जनसामान्य को मनोरंजन का लाभ पहुंचाने के लिए पानी की समुचित और स्थायी निकासी के लिए नाले का फिर से निर्माण कराने के निर्देश दिए। पार्क में जमा गंदे पानी के निकासी का कार्य कराया जाए। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि पार्क के सुंदरीकरण के लिए  ग्रिाम पंचायत और मनरेगा के तहत कार्य कराया जाए। इसी के साथ उपजिलाधिकारी सदर को निर्देश दिए कि आर्मी आवास के लिए खाली भूमि के किनारे नाले का निर्माण नगर पालिका द्वारा सुनिश्चित कराया जाए। निरीक्षण के दौरान पार्क में अंदर का सड़क निर्माण चलता हुआ पाया गया। निर्माण में प्रयुक्त होने वाली टाईल्स मानक  के विपरीत पाई गई। टाइल्स के नीचे मात्र रेत पाए पर जांच के निर्देश दिए।  जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी,  उप जिलाधिकारी  सदर तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed