{"_id":"616b1c5e95ba581070762be4","slug":"rejuvenation-of-pre-secondary-school-started-dhampur-news-mrt5609526184","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखबार में खबर के छपते ही पुराना धामपुर के पूर्व माध्यमिक विद्वालय में कायाकल्प के तहत कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखबार में खबर के छपते ही पुराना धामपुर के पूर्व माध्यमिक विद्वालय में कायाकल्प के तहत कार्य शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व माध्यमिक विद्यालय का कायाकल्प शुरू
धामपुर। पुराना धामपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कायाकल्प के तहत काम शुरू हो गया है। अब तक इस विद्यालय में पंचायत की ओर से कोई काम नहीं कराया गया था। इस स्कूल की हालत बेहद ही खराब बनी हुई थी। जबकि अधिकारी कायाकल्प होने का दावा कर रहे थे। ग्रामीणों ने अमर उजाला के प्रयास को सराहा है।
स्कूल बदहाली की खबर को अमर उजाला ने 14 अक्तूबर के अंक में न झाड़ियां हटीं, न सफाई हुई, हो गया कायाकल्प शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिस पर विकास विभाग के अधिकारी और ग्राम सभा के सदस्य हरकत में आ गए। समाचार प्रकाशित होने के अगले दिन से कायाकल्प के तहत स्कूल में काम कराना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने अमर उजाला के प्रयास की सराहना की। लोगों ने बताया कि खबर के छपते ही गांव के प्रधान ने स्कूल में काम कराना शुरू कर दिया। परिसर की सफाई करा दी गई है। पुराने बने शौचालय को तोड़ कर बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि स्कूल की बदहाली केे मुद्दे को अमर उजाला नहीं उठाता तो विकास विभाग और पंचायत द्वारा सरकारी कागजों में मानक अनुरूप काम पूरा करने की औपचारिकता कर इतिश्री कर ली जाती।
अब यह होने है कार्य: नुसरत जहां, प्रधान पुराना धामपुर
स्कूल प्रधानाध्यापक कविता शर्मा व प्रधान नुसरत जहां ने बताया कि स्कूल के कायाकल्प के बारे में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कायाकल्प के तहत आठ कामों को कराने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। बताया गया कि कार्ययोजना के तहत स्कूल की चहारदीवारी को ऊंचा किया जाएगा। पीछे की तरफ गेट लगेगा और मिट्टी भराव कर परिसर को ऊंचा उठाया जाएगा। परिसर पक्का होगा। स्कूल का सुंदरीकरण होगा। पौधों को तरीके से रोपित किया जाएगा। नियमित तौर पर सफाई कर्मी सफाई का कार्य करेगा। कक्षाओं और रसोई की खिड़कियों को ठीक कराया जाएगा। शौचालयों में पानी की बेहतर व्यवस्था होगी।