फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Reduced arrivals of vegetables caused distruption in the market

सब्जी की कम आवक से मंडी में आपाधापी

Fri, 27 Mar 2020 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Reduced arrivals of vegetables caused distruption in the market
सब्जी की कम आवक से मंडी में आपाधापी
विज्ञापन

बिजनौर, धामपुर। केएम कॉलेज के मैदान में शिफ्ट सब्जी मंडी में सब्जियों से लदे वाहनों के कम पहुंचने से पर्याप्त सब्जी नहीं पहुंची। सब्जी के कम पहुंचने के कारण व्यापारियों में आपाधापी मची रही। स्योहारा निवासी संजीव कुमार, सुशील कुमार, मंजीत सिंह का कहना है कि उनका माल दिल्ली आजाद नगर मंडी से आता है। लेकिन रास्ते में पुलिस ने माल को धामपुर तक नहीं पहुंचने दिया। शुक्रवार को मंडी में फूल गोभी, पत्ता गोभी व अन्य सब्जियों का टोटा दिखाई दिया। आलू पर्याप्त मात्रा में मौजूद रहा। आलू 150 रुपये का पांच किलो, टमाटर 40 रुपये किलो बिका। वहीं, पल्लेदारों को नगर पालिका की ओर से पास उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। सब्जी मंडी में कम पल्लेदार होने के कारण बाहर से आए व्यापारियों के आए माल को उतारने और उनके खरीदे माल को वाहनों में लदवाने में दिक्कत आई। उधर, नगर की सभी आटा चक्की बंद है, जिससे गेहूं की पिसाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed