फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   RC Vidur Kabaddi League will enhance the skills of the players

Bijnor News: आरसी विदुर कबड्डी लीग से निखरेगा खिलाड़ियों का हुनर

Mon, 12 Jan 2026 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
RC Vidur Kabaddi League will enhance the skills of the players
बिजनौर। कबड्डी में खिलाड़ियों का हुनर निखारने के लिए आरसी विदुर कबड्डी लीग शुरू होने जा रही है। इससे पहले रविवार को वीके गार्डन में ट्रॉफी लांच सेरेमनी हुई। इस दौरान आयोजकों में उत्साह रहा। वीकेआईटी काॅलेज में 22 से 25 जनवरी तक लीग में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


प्रेसवार्ता में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी राहुल चौधरी ने कहा कि कबड्डी लीग में आठ टीम प्रतिभाग करेंगी। अच्छे खिलाड़ियों को कबड्डी के जीत टिप्स समझाकर तराशा जाएगा। ये युवा खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय टीम में खेलकर जिले का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि इस समय बिजनौर के लक्की धनखड़, सुशांत चौधरी, मोहम्मद अमान, शगुन धनखड़, शिवम चौधरी उभरते हुए कबड्डी खिलाड़ी हैं। जो, राष्ट्रीय कबड्डी टीम और प्रो कबड्डी लीग में खेल रहे हैं। कबड्डी में बेहतर खिलाड़ी खोजने के लिए ही यह लीग कराई जा रही है। खिलाडियों को निखारने के बाद देश और दुनिया के कबड्डी मैदानों पर बिजनौर के खिलाडी दिखाई देगें। बिजनौर की सभी आठ कबड्डी टीमों को अरूण कुमार, संदीप चौधरी, शंकरलाल और एके सिंह ने स्पांसर करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed