फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ranchi factory running in the field caught

खेत में चल रही तमंचा फैक्टरी पकड़ी

Tue, 21 Jul 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Ranchi factory running in the field caught
बिजनौर पुलिस लाइन में नांगल सोती में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री के साथ पकड़े गए आरोपी के बारे ? - फोटो : BIJNOR
खेत में चल रही तमंचा फैक्टरी पकड़ी
विज्ञापन

बिजनौर। थाना नांगलसोती पुलिस ने गांव चंदोक में छापा मारकर अवैध शस्त्र बनाने वाली फैक्टरी पकड़ी है। फैक्टरी में बने और अधबने तमंचे समेत इसे बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान बड़ी तादाद में बरामद किया है। फैक्टरी चलाने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।

एसपी सिटी लक्ष्मीनिवास मिश्र के अनुसार पुलिस ने मंगलवार को अवैध तमंचे बनाने की फैक्टरी के साथ गांव चंदोक निवासी जसराम को गिरफ्तार किया। वह ईख के खेत में आम के पेड़ के नीचे तमंचे बना रहा था। जसराम के पास से एक देशी बंदूक, 315 बोर के दो तमंचे, 12 बोर के चार तमंचे, आठ नाल, तीन अधबने तमंचे, एक ड्रील मशीन, एक शिकंजा, लोहा काटने की आरी, लोहे की गरारी, नौ ट्रिगर व अन्य सामान बड़ी संख्या में बरामद किया है। पुलिस को जसराम ने बताया कि वह तमंचे बनाकर नजीबाबाद के गांव रानीपुर नंगला निवासी बिजेंद्र व यशपाल और गांव कबाड़ीवाला निवासी अक्षय को बेचता है। तमंचे बेचकर उसे कम समय में ज्यादा पैसे कमाने को मिल जाते हैं और इससे वह अपने शौक पूरे करता है। जसराम पर पहले भी नांगल व मंडावर थाने में पांच मुकदमे दर्ज हैं। एसपी सिटी ने बताया कि जसराम से तमंचे खरीदने वाले बिजेंद्र, यशपाल व अक्षय को नजीबाबाद थाने की पुलिस दो दिन पहले ही जेल भेज चुकी है। आरोपी को दबोचने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक वली मोहम्मद, एसआई विपिन कुमार, कांस्टेबल जयवीर, अमित कुमार, अंकित कुमार, सुहेल अब्बास, अनुज कुमार शामिल रहे।

बिजनौर पुलिस लाइन में नांगल सोती में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री से बरामद शस्त्र

बिजनौर पुलिस लाइन में नांगल सोती में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री से बरामद शस्त्र- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed