फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ramganga river water reached the gates of Sadil Dam

सैडिल बांध के गेटों तक पहुंचा रामगंगा नदी का पानी

Sun, 12 Sep 2021 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Ramganga river water reached the gates of Sadil Dam
सैडिल बांध के गेटों तक पहुंचा रामगंगा नदी का पानी
विज्ञापन

कालागढ़। पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण रामगंगा बांध के जलाशय का जलस्तर तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है। रामगंगा बांध के जलाशय के अलावा अब पानी सैडिल बांध के गेटों को भी छू गया है। बांध के एई मनोज कुमार लिखवार ने बताया कि नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। निगरानी बढ़ा दी गई है।

सैडिल बांध पर जाने वाले अधिकारियों व कर्मियों को इन दिनों भारी परेशानी का सामना कर डयूटी पर जाना पड़ रहा है। अधिशासी अभियंता नीरज कुमार त्यागी ने बताया कि मार्ग पर पहाड़ों का मलबा आने से सड़क बंद है। दो पहिया वाहन से किसी तरह कर्मी वन विभाग की सुरक्षा के साथ आगे बढ़ रहे हैं। इसके अलावा एक वाहन को क्षतिग्रस्त सड़क के दूसरे छोर पर रखा गया है। वहां तक पहुंचने के बाद कर्मी डयूटी पर पहुंच रहे हैं। सड़क की मरम्मत शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed