फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rakesh Kumar set to be elected unopposed

आंकू ब्लॉक मे एकल नामांकन दाखिल होने पर राकेश कुमार का निर्विरोध चुना जाना तय

Thu, 08 Jul 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Rakesh Kumar set to be elected unopposed
राकेश कुमार का निर्विरोध चुना जाना तय
विज्ञापन

नहटौर। आंकू ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा के समर्थित प्रत्याशी पूर्व ब्लॉक प्रमुख सत्यवीर सिंह के भतीजे राकेश कुमार का एकल नामांकन पत्र दाखिल होने के बाद उनका निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है।

बृहस्पतिवार को आंकू ब्लॉक के ड्वाकरा हाल में ब्लॉक प्रमुख की चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। पूर्व ब्लॉक प्रमुख सत्यवीर सिंह का भतीजा राकेश कुमार, भाजपा विधायक ओम कुमार और समर्थकों के साथ ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल कराया। आरओ अवधेश मिश्रा के मुताबिक राकेश कुमार का एकल नामांकन पत्र दाखिल हुआ है। एकल नामांकन पत्र दाखिल होने का पता चलने पर राकेश कुमार के समर्थकों में खुशी का माहौल पैदा हो गया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। राकेश कुमार का एकल नामांकन पत्र दाखिल होने पर उनका निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान राकेश कुमार के साथ राजीव कुमार, विशाल चौधरी, नव निहाल सिंह, हेमंत कुमार, अबरार अहमद, खलील अहमद, चेयरमैन जीतू नरेश चेयरमैन, मनोज हिटलर, मोनू कुमार, ओमपाल सिंह, यशपाल सिंह, अकरम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed