{"_id":"65e77192f05d21a4e60172d4","slug":"railway-gate-boom-broken-due-to-negligence-of-tata-magic-driver-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-120247-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: टाटा मैजिक के चालक की लापरवाही से टूटा रेलवे फाटक का बूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: टाटा मैजिक के चालक की लापरवाही से टूटा रेलवे फाटक का बूम
विज्ञापन
रेलवे कर्मचारियों ने बल्लियां और चेन आदि लगाकर सिद्धबली एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों को निकलवाया
संवाद न्यूज एजेंसी
हल्दौर। टाटा मैजिक वाहन के चालक की लापरवाही से रेलवे फाटक का बूम टूटने से जाम लग गया। रेलवे कर्मचारियों ने बल्लियां और चेन आदि लगाकर सिद्धबली एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों को निकलवाया।
मंगलवार को सिद्धबली एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों के आवागमन के लिए रेलवे फाटक बंद था। इसी दौरान तेज गति से आ रहे टाटा मैजिक वाहन (छोटे हाथी) के चालक की लापरवाही से रेलवे फाटक का बूम टूट गया। इसके बाद चालक मौके से फरार हो गया। बूम टूटने से रेलवे फाटक पर जाम लग गया। इससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सूचना पर पहुंचे रेलवे कर्मचारियों ने बल्लियां और चेन आदि लगाकर वैकल्पिक व्यवस्था कर वाहनों को रोक दिया। कुछ देर बाद ट्रेन गुजर गई। इसके बाद कर्मचारियों ने मरम्मत कार्य कर दूसरा बूम लगाया और यातायात शुरु कराया। स्टेशन मास्टर ने बताया कि मामले की सूचना जीआरपी और विभागीय अधिकारियों को दी है।