फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   railway bridge could be completed by March 15

सूखरो रेलवे पुल का निर्माण कार्य 15 मार्च तक हो सकता है पूरा

Wed, 25 Jan 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 25 Jan 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
railway bridge could be completed by March 15
सूखरो नदी पर रेल पुल निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते अफसर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर के नजीबाबाद में कोटद्वार ब्रांच लाइन पर सूखरो नदी के निर्माणाधीन पुल का दिल्ली और मुरादाबाद से आए तकनीकी रेलवे अधिकारियों ने निरीक्षण किया। बड़ौदा हाउस से आए तकनीकी अधिकारियों ने मार्च के प्रथम पखवाड़े में पुल निर्माण पूरा होने की संभावना व्यक्त की।
विज्ञापन

नजीबाबाद-कोटद्वार ब्रांच लाइन के सूखरो नदी का पुल ध्वस्त होने से 23 जुलाई 2016 से ट्रेनों का संचालन ठप है। रेलवे के तकनीकी अधिकारियों ने लंबी पड़ताल के बाद नए पुल निर्माण को हरी झंडी दी थी। लगभग दो माह से सूखरो नदी रेलवे पुल का निर्माण चल रहा है। मंगलवार को रेलवे बड़ौदा हाउस से आए चीफ ब्रिज इंजीनियर एमपी सिंह ने मुरादाबाद के प्रवर मंडल अभियंता पारितोष गौतम, एडीईएन करन प्रीत सिंह के साथ पुल निर्माण प्रगति की समीक्षा के साथ तकनीकी गुणवत्ता का निरीक्षण किया। रेल अधिकारियों ने 15 मार्च तक पुल निर्माण पूरी होने की संभावना व्यक्त की। उन्होंने पुल निर्माण से जुड़ी इकाई को कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। सूखरो पुल ध्वस्त होने केे बाद से दिल्ली से कोटद्वार के बीच चलने वाली गढ़वाल एक्सप्रेस का संचालन कोटद्वार से 24 किलोमीटर दूर नजीबाबाद स्टेशन तक सीमित हो जाने से उत्तराखंड के यात्री काफी परेशान हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed