फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   raided on Medical store, drug injection and pills recovered in Bijnor

बिजनौर : मेडिकल स्टोर पर छापा, बड़ी संख्या में नशीले इंजेक्शन और गोलियां बरामद

Wed, 16 Nov 2022 09:16 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 16 Nov 2022 09:16 PM IST
सार

बिजनौर समाचार : पुलिस और औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। टीम ने बड़ी संख्या में नशीले इंजेक्शन और गोलियां बरामद कीं।

विज्ञापन
raided on Medical store, drug injection and pills recovered in Bijnor
बिजनौर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर जनपद के नूरपुर में पुलिस और औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने छापामारी करते हुए एक मेडिकल स्टोर पर अवैध रूप से बिक रही नशीली दवाइयां बरामद की हैं। औषधि निरीक्षक के अनुसार मेडिकल स्टोर भी बिना पंजीकरण चल रहा था।

विज्ञापन


बुधवार की देर शाम औषधि निरीक्षक उमेश भारती और सीओ चांदपुर सुनीता दहिया की टीम ने नूरपुर में खालसा इंटर कॉलेज के पास कपिल मेडिकोज पर छापा मारते हुए बड़ी संख्या में नशीले इंजेक्शन और गोलियां बरामद कीं। 
विज्ञापन


औषधि निरीक्षक उमेश भारती के अनुसार मेडिकल स्टोर स्वामी से पंजीकरण संबंधित कागजात मांगने पर वह नहीं दिखा सका। दवाइयों के बिल भी दिखाने में मेडिकल स्टोर स्वामी असमर्थ रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: 20 मिनट में वारदात को दिया अंजाम, 50 मीटर दूरी पर सोते रहे इंस्पेक्टर, देखिए मौके की तस्वीरें

उन्होंने बताया कि मेडिकल बिना पंजीकरण के चल रहा था। टीम ने सारी दवाइयां जब्त कर ली। दवाइयों के सैंपल लेकर जांच के लिए भी भेजे जा रहे हैं। डीआई उमेश भारती ने बताया कि मामले में एनडीपीएस और ड्रग एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: खतौली उपचुनाव : रालोद-सपा गठबंधन के प्रत्याशी मदन भैया ने दाखिल किया नामांकन पत्र, बोले-एकजुटता से मिलेगी जीत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed