फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Radio station started radio school

आकाशवाणी केंद्र ने शुरू की रेडियो पाठशाला

Thu, 23 Apr 2020 09:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Radio station started radio school
आकाशवाणी केंद्र ने शुरू की रेडियो पाठशाला
विज्ञापन

नजीबाबाद। आकाशवाणी नजीबाबाद केंद्र ने कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों को एनसीईआरटी पाठ्यक्रम पर विभिन्न विषयों के ऑनलाइन प्रसारण शुरू किए हैं। यूट्यूब पर उपलब्ध रेडियो कक्षा विद एआईआर नजीबाबाद नाम से आकाशवाणी नजीबाबाद से रोजाना दिन में 12.05 बजे से 12.15 बजे तक रेडियो कक्षा का प्रसारण किया जा रहा है। केंद्र के कार्यक्रम प्रमुख शोभित शर्मा 10 मिनट अवधि की रेडियो पाठशाला संचालित कर रहे हैं। केंद्र प्रथम चरण में इतिहास, भूगोल, विज्ञान के एनसीईआरटी पाठ्यक्रम विद्यार्थियों तक पहुंचा रहा है। वहीं नजीबाबाद केंद्र ने लॉकडाउन को सफल बनाने, कोरोना वायरस संक्रमण के प्रति जागरूकता के लिए अधिकांश प्रसारण फोन इन कर दिए हैं। केंद्र के कृषि एवं एकांश के दो समानुदेशिती (आकस्मिक कंपेयर) आलोक त्यागी और सुवेेंद्र सिंह अपने गांव से ऑडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से लाइव प्रसारण दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed