फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Qazi Tariq Ali became manager

काजी तारिक अली बने प्रबंधक

Thu, 02 Feb 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 02 Feb 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
किरतपुर में मुस्लिम इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में चुनाव में काजी तारिक अली प्रबंधक चुने गए। समिति के कुल 64 में से 58 वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया। काजी तारिक अली 43 मत पाकर प्रबंधक चुने गए। प्रतिद्वंद्वी अतहरयार खां को 14 मत ही मिले। एक मत निरस्त हो गया। समिति के बाकी पदों पर भी उनके ही पैनल का दबदबा रहा।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर मोहम्मद सादक ने सआदतयार खां को नौ मतों से हराया। डॉ. अहसानुल करीम 41 मत प्राप्त कर उपाध्यक्ष चुने गए। प्रतिद्वंद्वी मोहम्मद अकरम खां को केवल 15 वोट ही मिले। आबिद अली खां ने उपप्रबंधक पद पर डॉ. एम जुनैद को 17 के मुकाबले 40 मत पाकर पछाड़ दिया। 
विज्ञापन

मोहम्मद सिद्दीक 39 वोट पाकर कोषाध्यक्ष चुने गए। प्रतिद्वंदी मोहम्मद आकिल को 17 मत मिले। डॉ. फैजान खां, डॉ. रिजवानुर्रब, मोहम्मद आबिद, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद नासिर, मोहम्मद अबुबकर अदनान, काजी नासिर हुसैन, रऊफुल हसन, सैयद मुराद अली व शमीम अख्तर अंसारी कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। चुनाव अधिकारी हैवर्ट इंटर कॉलेज मुरादाबाद के प्रबंधक मोहम्मद आजम थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रधानाचार्य कैप्टन अब्दुल हलीम खां, एनसीसी अधिकारी एमएम नामी, चीफ ऑफिसर जेपी वार्ष्णेय, शाकिर हुसैन, अजहर महमूद, नवेद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed