फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Purchasing centers are not buying paddy soaked in rain

बारिश में भीगे धान को नहीं खरीद रहे क्रय केंद्र

Wed, 03 Nov 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Purchasing centers are not buying paddy soaked in rain
Purchasing centers are not buying paddy soaked in rain
बारिश में भीगे धान को नहीं खरीद रहे क्रय केंद्र
विज्ञापन

अफजलगढ़। क्षेत्र में पिछले दिनों हुई वर्षा के चलते किसानों का धान भीग गया था। इस धान को सरकारी केंद्रों पर नहीं खरीदा जा रहा है। किसानों ने अधिकारियों से क्रय केंद्रों पर सभी प्रकार के धान की खरीद कराने की मांग की है।

किसान दर्शन सिंह फौजी, मुख्तियार सिंह, अवधेश सिंह, जितेंद्र सिंह, जगदीप सिंह, रंजीत सिंह, जीत सिंह, सुखजीत सिंह आदि का कहना है कि धान क्रय केंद्र संचालक और विभागीय अधिकारी चावल मिल वालों से मिलकर किसानों का शोषण कर रहे हैं। उनका क्रय केंद्रों पर धान नहीं खरीदा जा रहा है। खेतों में बारिश के दौरान भीगे धान का खराब बताया जा रहा है। अन्य धान को भी 25 से 50 प्रतिशत तक खराब बताया जा रहा है। वहीं, चावल मिल मालिक इस धान को कम कीमत पर खरीद रहे हैं और मिलीभगत कर बिल अधिक बना लेते हैं। संबंधित अधिकारियों से मिलकर किसानों को लाखों रुपये का चूना लगा रहे हैं। किसान अपना धान बेचने के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनका शोषण बंद नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। वहीं, एसएमआई सतवीर सिंह का कहना है कि क्षेत्र में बारह धान क्रय केंद्र संचालित हैं। सभी पर तौल सुचारु है। किसानों का आरोप गलत है, जो धान मानक के अनुरूप आ रहा है, उसकी तौल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed