फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Publicize the historicity of Vidur Kuti: Joint Secretary

विदुर कुटी की ऐतिहासिकता का करें प्रचार-प्रसार : संयुक्त सचिव

Sun, 09 Jun 2024 03:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Publicize the historicity of Vidur Kuti: Joint Secretary
बिजनौर के गंज में विदुर कुटी का निरीक्षण करती संयुक्त सचिव मोनाली पी धकाते।
-सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता विभाग की संयुक्त सचिव ने किया विदुर कुटी निरीक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता विभाग की संयुक्त सचिव मोनाली पी धकाते ने शनिवार को विदुर कुटी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को विदुर कुटी की ऐतिहासिकता लोगों को बताने के निर्देश दिए। साथ ही धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

शनिवार को सबसे पहले संयुक्त सचिव मोनाली पी धकाते और डीएस (सीनियर सी) पुष्पेंद्र ने महात्मा विदुर तप स्थल और मंदिर के दर्शन किए। यहां पूजा अर्चना करने के बाद उन्होंने वृद्धाश्रम, विदुर कुटी पुस्तकालय, महात्मा विदुर आयुर्वेदिक चिकित्सालय, महात्मा विदुर योगा केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से बातचीत की और उनका हालचाल जाना। इसके अलावा आश्रम परिसर में साफ-सफाई बेहतर कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

संयुक्त सचिव ने अधिकारियों से कहा कि लोगों को विदुर कुटी और महात्मा विदुर के बारे में बताए। जिससे इस स्थल की महत्ता बढ़े और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिला। इसके अलावा अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने विदुर कुटी पर होने वाले कार्यों से अवगत कराया। इस मौके पर सीडीओ पूर्ण बोरा, जिला विद्यालय निरीक्षक रामाज्ञा, एसडीएम सदर मनोज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed