फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: Publication of reservation list after three days

यूपी पंचायत चुनाव: आरक्षण सूची का प्रकाशन तीन दिन बाद, फिर प्रस्तावों पर ली जाएंगी आपत्तियां

Fri, 26 Feb 2021 07:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 26 Feb 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
Bijnor News: Publication of reservation list after three days
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आरक्षण सूची का प्रकाशन तीन दिन बाद होगा। इसके बाद आरक्षण प्रस्तावों पर आपत्तियां ली जाएंगी। डीएम की अध्यक्षता वाली समिति प्राप्त आपत्तियों का परीक्षण करके निस्तारण करेंगी। दावेदार भी तय फॉर्मूला द्वारा अपने स्तर से आरक्षण का गुणा-भाग करने में लगे।

विज्ञापन


बिजनौर जिले की 1123 पंचायतों की आरक्षण का काम जिले की सभी 11 ब्लाक में चल रहा है। शासन के निर्देश के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आरक्षण की सूची का प्रकाशन दो मार्च मंगलवार को होगा, जो दो दिन तक चलेगा। प्रस्तावों पर चार से आठ मार्च तक आपत्ति ली जाएंगी।
विज्ञापन


बताया गया कि आपत्ति ब्लॉकवार ली जाएंगी। पंचायत जिस ब्लॉक में हैं, आपत्ति भी उसी ब्लॉक में ली जाएगी। जिले के सभी 11 ब्लॉक की आपत्ति का बिजनौर स्थित डीपीआरओ कार्यालय में नौ मार्च को एकत्रीकरण होगा। डीपीआरओ सतीश कुमार के अनुसार डीएम रमाकांत पांडेय की अध्यक्षता वाली समिति आपत्तियों का परीक्षण करके निस्तारण करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि आई आपत्तियों के निस्तारण के बाद विभिन्न वर्ग में आरक्षित पंचायतों की सूची तैयार होगी। पंचायतों के आरक्षण का अंतिम प्रकाशन 13 मार्च से 14 मार्च तक होगा। इसके बाद 15 मार्च को आरक्षण सूची निदेशालय को भेज दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: हैरान कर रहा कृषि कानूनों के विरोध का ये तरीका, खड़ी फसलों पर ट्रैक्टर चला रहे किसान, देखिए तस्वीरें


आरक्षण सूची का प्रकाशन सभी ब्लॉक पर होगा
एडीपीआरओ संदीप अग्रवाल के अनुसार पंचायतों की आरक्षण सूची का प्रकाशन शासन के तय कार्यक्रम के अनुसार होगा। बताया कि ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्यों की आरक्षण सूची का प्रकाशन ब्लॉक स्तर पर होगा। वहीं आपत्ति ली जाएंगी। जिला पंचायत सदस्य के आरक्षण का प्रकाशन जिला पंचायत कार्यालय बिजनौर में होगा।

आपत्ति निस्तारण के लिए गठित है चार सदस्यीय समिति
एडीपीआरओ ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की आरक्षण सूची का प्रकाशन दो मार्च से है। सूची पर आई आपत्तियों के निस्तारण के लिए चार सदस्यीय समिति गठित है। डीएम रमाकांत पांडेय समिति के अध्यक्ष हैं। इसके अतिरिक्त सीडीओ केपी सिंह, डीपीआरओ सतीश कुमार तथा जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी सदस्य हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed