फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Public awareness campaign of State Drinking Water and Sanitation Mission started

राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की ओर से जन जागरूक अभियान शुरू

Tue, 04 Jan 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Public awareness campaign of State Drinking Water and Sanitation Mission started
धामपुर ब्लाक में राज्य जल परियोजना एवं स्वच्छता मिशन कार्यक्रम को झंडी दिखा रवाना करती ब्लॉक प्? - फोटो : DHAMPUR
राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन का जन जागरूक अभियान शुरू
विज्ञापन

धामपुर। राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की ओर से ग्राम पंचायतों में लोगों को शुद्ध व सुरक्षित पेयजल और जल जनित बीमारियों से बचाव के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है।
सीडीपीओ हेमलता सैनी ने कहा कि राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की ओर से विंग्स (वेलफेयर एंड इलेक्ट्रेशन ऑफ नीड ग्रामीण सोसाइटी) पंचायतों में फंक्शनल हाउस होल्ड टैब कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए यह अभियान चलाया गया है। कार्यक्रम के तहत अलग अलग दिनों में जिला स्तर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला होगी। विकासखंड और न्याय पंचायत स्तर पर पेयजल कार्यशालाओं के संपन्न होने के बाद प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में निबंध एवं आर्ट प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पेयजल एवं स्वच्छता संबंधी कार्यक्रम आयोजित होंगे। सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता मेलों का आयोजन होगा। सार्वजनिक स्थल पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता संबंधी कल्चर एक्टिविटी के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी। यह कार्यक्रम 15 जनवरी तक चलेगा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य एवं सफाई के लिए विभिन्न रंगों के माध्यम से सामाजिक मानचित्रण द्वारा सोशल मैट्रिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस कार्यक्रम को मंगलवार से शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed