फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   PT-INR test will assess the presence of blood clots.

Bijnor News: खून में जमे थक्के का पीटी-आईएनआर जांच से होगा आकलन

Thu, 02 Oct 2025 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
PT-INR test will assess the presence of blood clots.
बिजनौर। जिले के लोगों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए मेडिकल अस्पताल में सुविधाएं बढ़ रही है। इसी बीच अभी हाल ही में नई जांच पीटी-आईएनआर (प्रोथ्रोम्बिन टाइम- इंटरनेशनल नॉर्मलाइज्ड रेशियो) शुरू हुई है। इससे रक्त के जमने वाले थक्के की स्थिति का आकलन हो सकेगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल को महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध किया गया है। अस्पताल में अब पीटी-आईएनआर जांच शुरू होने से लोगों को काफी फायदा मिल रहा है। सर्जरी से पहले और सांप काटने पर रक्त का थक्का कितनी देर में जम रहा है। इसकी जानकारी पीटी-आईएनआर जांच से होती है। मेडिकल अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में रोजाना 15 मरीज पीटी-आईएनआर जांच के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले 30 दिनों में ही 15 रसल वाइपर शहर के अंदर से ही पकड़े जा चुके हैं। रसेल वाइपर में हेमोटॉक्सिक विष होता है। जो, लाल रक्त कोशिकाओं पर हमला करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए, पीटी-आईएनआर जांच में पता चल जाता है कि रक्त का थक्का जमने में कितनी देर लग रही है। रिपोर्ट आने के बाद जरूरत के हिसाब से मरीज का इलाज शुरू कर दिया जाता है।
मेडिकल अस्पताल में करीब 400 लोगों को लगी एंटी स्नेक वेनम : मेडिकल अस्पताल में सर्पदंश के करीब 400 लोगों को इस वर्ष एंटी स्नेक वेनम लगाई गई। एंटी स्नेक वेनम लगने के बाद मरीजों की जान बच गई। अब यह जांच मरीजों के लिए वरदान साबित होगी। जरूरत होने पर ही मरीजों को वेनम लगेगी।

निजी लैब में होती है महंगी जांच : पीटी-आईएनआर जांच की कीमत निजी लैब में 400 रुपये तक है। वहीं, मेडिकल अस्पताल में यह जांच निशुल्क की जा रही है। चिकित्सक सर्जरी से भी इस जांच को कराते हैं। ताकि, पता चल सके कि सर्जरी करने के समय खून कितने समय में बहना बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed