फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Provide education and health services: DM

शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएं: डीएम

Fri, 29 Jun 2018 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 29 Jun 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
Provide education and health services: DM
बिजनौर कलक्ट्रेट में बैठक लेते डीएम अटल कुमार रॉय। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में जिलाधिकारी अटल कुमार रॉय ने अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों को मानक के अनुरूप शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम की आयोजित बैठक में उन्होंने अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि जिला पंचायत राज अधिकारी के माध्यम से जल संकट से प्रभावित क्षेत्रों के ग्राम प्रधानों से प्रस्ताव पास करा कर उपलब्ध कराएं ताकि उन गांवों को पाइप पेयजल योजना के अंतर्गत स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए कि बढ़ापुर क्षेत्र में माध्यमिक शिक्षण संस्थान एवं आईटीआई  की संभावनाओं को तलाश कर वहां माध्यमिक स्तर की शिक्षा तथा व्यवसायिक शिक्षा की उपलब्धता का उचित प्रबंध करना सुनिश्चित करें ताकि ड्रॉपआउट करने वाले छात्र/छात्राओं की समस्या का समाधान हो सके। उन्हें नजदीकी क्षेत्र में माध्यमिक शिक्षा उपलब्ध हो सके। उन्होंने बताया कि शासन ने अल्पसंख्यक विभाग द्वारा संचालित एमएसडीपी योजना का नाम परिवर्तित कर अब प्रधानमंत्री जन विकास योजना कार्यक्रम कर दिया है।  उन्होंने निर्देश दिए कि बढ़ापुर एवं अफजलगढ़ क्षेत्र में मुस्लिम और सिख अल्पसंख्यक दोनों की बाहुल्य संख्या हैं। यह क्षेत्र सुदूरवर्ती होने के कारण वहां के लोगों को शासकीय योजनाओं का अपेक्षित लाभ भी प्राप्त नहीं हो पाता है। इसलिए शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल विभाग के अधिकारी इस क्षेत्रों में विकास एवं कल्याणकारी शासकीय योजनाओं को पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ संचालित कराएं। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि दूरस्थ क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य योजनाओं का अपेक्षित लाभ पहुंचाने के लिए जगह जगह एएनएम केन्द्र स्थापित कराएं। कार्यक्रम का संचालन जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण मिश्र ने किया। इस अवसर पर प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी सीपी श्रीवास्तव तथा अन्य  अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


डीएम ने स्कूली बच्चों को यूनिफार्म वितरित कराने को दिए निर्देश 
बिजनौर में डीएम अटल कुमार राय ने शिक्षा विभाग के अफसरों को जुलाई के पहले सप्ताह में ही स्कूली बच्चों को यूनिफार्म उपलब्ध कराने के निर्देेश दिए हैं। डीएम ने कलक्ट्रेट के सभागार में शिक्षा विभाग के अफसरों की बैठक ली तथा परिषदीय स्कूलों के बच्चों को यूनिफार्म वितरण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जुलाई में स्कूल खुलते ही जल्द ही बच्चों को यूनिफार्म उपलब्ध कराई जाए। इसके लिए 30 जून को ब्लॉक स्तर पर प्रधानाध्यापकों की बैठक आयोजित कर यूनिफार्म के संबंध में शासन से आए आदेशों से अवगत कराया जाए। बैठक जिले के सभी खंड़ शिक्षा अधिकारियों की देखरेख में की जाए। किसी भी सूरत में यूनिफार्म वितरण में कोताही नहीं बरती जाए। 15 जुलाई से पूर्व सभी छात्र छात्राओं को एक-एक जोड़ी यूनिफार्म आवश्यक रूप से वितरित कर दी जाए। बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि समय पर यूनिफार्म वितरित नहीं होने पर प्रधानाध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही डीएम ने जुलाई के पहले सप्ताह में ही बच्चों को पुस्तकें उपलब्ध कराने को कहा है। शिक्षा विभाग के अफसरों को दो जुलाई से शुरू हो रहे शिक्षा सत्र की तैयारी में अभी से जुटने को कहा गया है। जिला समन्वयक सामुदायिक एवं सहभागिता मित्रलाल गौतम ने शासन से आए निर्देशों के बारे में अवगत किया गया। बैठक में  एडीएम प्रशासन विनोद गौड़, एडीएम राजस्व अवधेश मिश्रा, डीआईओएस राजेश कुमार, बीएसए महेश चंद्र, जिला समन्वयक मित्रलाल गौतम, जिला समन्वयक सलीम अख्तर बेग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed