{"_id":"67f6c9a8b6021317560a52c1","slug":"protest-to-remove-karai-encroachment-in-mandi-committee-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-147129-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मंडी समिति में कराई अतिक्रमण हटाने की मुनादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मंडी समिति में कराई अतिक्रमण हटाने की मुनादी
विज्ञापन
नजीबाबाद।मंडी समिति में अतिक्रमण हटाने के लिए मुनादी कराई गई। अतिक्रमण हटाने के लिए 80 से अधिक फल-सब्जी आढ़तियों को नोटिस जारी किए गए हैं।
मंडी समिति सचिव अभिषेक शर्मा की ओर से मंडी समिति को अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान जारी है। अभिषेक शर्मा ने मंडी समिति के फल एवं सब्जी आढ़तियों को दुकानों के सामने टिनशेड और चबूतरा आदि का अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किए हैं। बुधवार को सवेरे मंडी परिसर में अतिक्रमण हटाने की मुनादी कराई गई, जिसमें अतिक्रमणकारियों को पांच दिन का अल्टीमेटम दिया गया। मंडी सचिव अभिषेक शर्मा ने कहा कि पांच दिन के भीतर यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो उसे तीन साल का अवैध कब्जा मानकर जुर्माना वसूला जाएगा। साथ ही फल एवं सब्जी आढ़तियों का लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। मंडी सचिव ने फल-सब्जी आढ़तियों से स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील की।